Wednesday, February 11, 2026

*शहर में अवैध कारोबारियों पर चल रहा पुलिस अधीक्षक का डंडा, कारोबारियों में मचा हड़कंप*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: जिले में इन दिनों जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल चर्चा में है. पुराने डीजल चोर, रेत माफिया से काम छीने जाने का मामला कोरबा से लेकर राजधानी तक पहुंच चुका है लेकिन कोरबा पुलिस अधीक्षक की ईमानदारी को डिगा नही पाए है।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में अवैध कारोबार को मानो जैसे पंख ही लग गए थे डीजल चोरी अपने पूरे शबाब पर था, खुली गुंडई करने वाले डीजल माफिया अपना धंधा चौपट होता देख बौखला गए है, लेकिन कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एक इंच भी पीछे जाने को तैयार नही है ।
कोरबा में पुलिस अधीक्षक की धमक के बाद से ही पहला आदेश अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने का था और देखते ही देखे अवैध कारोबार बंद हो गए । पुलिस अधीक्षक साहब न खाऊंगा और न खाने दूंगा की तर्ज पर सभी पुलिस थानों और चौकियों को आदेश पारित कर अवैध कारोबार को बंद कर दिया है पिछले दिनों कबाड़ से भरी वाहनों को पकड़ना, डीजल चोरों के खिलाफ मुहिम चलकर हजारों लीटर डीजल जप्त करने सहित सट्टा पर ताबड़तोड़ कार्यवाही इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है ।
कोरबा पश्चिम क्षेत्र में डीजल चोरों का वर्चस्व कायम था बिलासपुर से आकर कोरबा में डीज़ल चोरी के काम को अंजाम देने वाले माफिया ने 2 साल में ही अकूत संपत्ति अर्जित कर ली है । वही डीजल कारोबार बंद होने से बौखलाए हुए माफिया ने अब कोरबा पुलिस की छवि धूमिल करने के लिए तरह तरह के हतकंडे अपना रहे है । जिससे स्थानीय पुलिस पर दबाव बनाकर डीजल चोरी का काम फिर से शुरू किया जा सके ।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,440SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

भुगतान के लिए ठेकेदार का आमरण अनशन, एक दिन में बैकफुट पर आया विभाग,11 फरवरी को शत-प्रतिशत भुगतान का आश्वासन, समर्थन में उतरे ठेकेदार...

भुगतान के लिए ठेकेदार का आमरण अनशन, एक दिन में बैकफुट पर आया विभाग,11 फरवरी को शत-प्रतिशत भुगतान का...

More Articles Like This

- Advertisement -