*केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, वक्फ की जमीनों पर बनेंगे स्कूल और अस्पताल*

Must Read

देश भर में फैली वक्फ की सम्पत्तियों को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब वक्फ की ख़ाली ज़मीनों पर स्कूल और अस्पताल बनेंगे. केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी की अध्यक्षता में शनिवार को 89वीं सेंट्रल वक्फ काउंसिल की बैठक हुई, जिसमें ये निर्णय लिया गया है कि देश भर में मौजूद वक्फ बोर्ड की ज़मीनों का बेहतर तरीक़े से इस्तेमाल किया जाना चाहिए. अब वक्फ सम्पत्तियों पर प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, हॉस्टल और सद्भाव मंडपों का निर्माण किया जाएगा. 

वक़्फ़ सम्पत्तियों की होगी जीपीएस मैपिंग

केंद्र सरकार अब देश भर में मौजूद वक्फ की हज़ारों सम्पत्तियों का ब्योरा कम्प्यूटर पर एक जगह इकट्ठा करेगी, जिससे एक क्लिक में ही किसी भी ज़मीन के वास्तविक लोकेशन को देखा जा सके. इसके लिए वक्फ सम्पत्तियों की जीपीएस/जीआईएस मैपिंग युद्ध स्तर पर की जा रही है. ये काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*भक्त माता कर्मा जयंती पर भव्य शोभा यात्रा का शुभारंभ किया जयसिंह अग्रवाल ने*

*भक्त माता कर्मा जयंती पर भव्य शोभा यात्रा का शुभारंभ किया जयसिंह अग्रवाल ने* नमस्ते कोरबा। छत्तीसगढ़ की पूजनीय लोक...

More Articles Like This

- Advertisement -