नमस्ते कोरबा :-: कल हुए कलेक्टर कांफ्रेंस और आज चल रहे आईजी-एसपी कांफ्रेंस के बीच राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अफसरों का तबादला हो गया। अश्वनी देवांगन जिला पंचायत सीईओ दुर्ग बनाये गये हैं, वो अभी जिला पंचायत सीईओ दंतेवाड़ा थे। वहीं सूर्यकिरण तिवारी को महापंबंधन सीएसआईडीसी बनाया गया है। इधर नूतन कुमार कंवर कोरबा जिला पंचायत सीईओ बनाये गये हैं।










