*जयंती पर याद किए गए वीर शहीद भोजसिंह टांडिल्य*

Must Read

थाना प्रभारी विकास बघेल के साथ पुलिस बलों ने भी दिया श्रद्धांजलि

देवभोग:-देवभोग ब्लॉक के शहीद भोजसिंह टांडिल्य की जयंती मनाई गई। शहादत को याद कर भावुक हुआ परिवार, पिता ने कहा बेटे की मौत का गम तो है लेकिन गर्व करता हूं कि बेटा देश के लिए क़ुर्बान हुआ। जयंती कार्यक्रम में पुलिस भी हुई शामिल।
मंगलवार को शहीद भोजसिंह की 28वी जयंती उनके गृहग्राम करचिया में उनकी स्मृति में बने स्मारक स्थल पर मनाया गया। इस मौक़े पर आसपास के भी ग्रामीण भी बड़ी तादाद में पहुंचे,और शहीद भोजसिंह टांडिल्य को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस बीच बेटे को याद करते पिता जगेस्वर टाण्डिल्य आंखे नम हुई तो गाँव के लाडले के क़िस्से सुनाकर ग्रामीण भी भावुक हुए। कार्यक्रम में देवभोग थाना प्रभारी विकास बघेल एवं पुलिस बलों द्वारा भी कार्यक्रम में पहुंचकर उनकी शहादत को नमन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार द्वारा शहीद के परिजनों के साथ हमेशा सुख दुख में खड़े रहने का आश्वासन भी दिया,टीआई बघेल ने कहा कि शहीद भोजसिंह टाण्डिल्य जैसे पराक्रमी सपूत से युवा और भावी पीढ़ी को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगीं। ज्ञात हो कि गरियाबंद जिले के करचिया गांव में शहीद भोजसिंह टांडील्य की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा लगभग 15 लाख रुपए के व्यक्तिगत व शासन के खर्च पर शहीद स्मारक का निर्माण किया है, ताकि वीरता की अमर निशानी लोगों के लिए प्रेरणादायक बनी रहे।गौरतलब है कि भोजसिंह जिला पुलिस बल में तैनात थे,एवं आमामोरा नक्सली हमले में वे शहीद हो गए थे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“जय जवान नहीं बन सके, तो बन गए जय किसान” रिटायर्ड फौजी के बेटे ने पसीने से सींची धरती

“जय जवान नहीं बन सके, तो बन गए जय किसान” रिटायर्ड फौजी के बेटे ने पसीने से सींची धरती नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -