*भव्य आतिशबाजी के साथ मनाया गया असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा उत्सव*

Must Read

नमस्ते कोरबाजिले में शुक्रवार को दशहरा उत्सव का लोगों में भारी उत्साह रहा। गाइडलाइन देरी से जारी होने के कारण और सख्त नियम की वजह से कई बड़ी समितियों ने इस बार रावण दहन का कार्यक्रम ही नहीं किया। आरपी नगर के दशहरा मैदान और बुधवारी बाजार में रावण दहन देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर में राम जी की सेना रावण वध के लिए तैयार

गाइडलाइन तो बनी पर इसका पालन नहीं था आसान
जिला प्रशासन ने रावण दहन के लिए जो गाइडलाइन जारी किया गया था। उसका पालन ही आसान नहीं था। गेट पर रजिस्टर में नाम और मोबाइल नंबर एंट्री करने कहा गया, लेकिन लोग आराम से आवाजाही करते रहे। हालांकि रावण के पुतले को चारों तरफ से घेर दिया गया था। इसके बाद भी आसपास भीड़ जुटती गई। इतना ही नहीं दशहरा होने के कारण सड़कों पर भी भीड़ की चहल-पहल देर रात तक बनी रही। लोग देर रात तक परिवार के साथ घूमते रहे।

मुख्य अतिथियों के साथ दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति के सदस्य

इस दशहरा में लोगों ने दो साल की कसर पूरी कर ली। दो कोरोना लहर के बाद इस दशहरा काफी चहल-पहल रही तो अनेक क्षेत्रों में आयोजन स्थल पर कोविड प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियाँ उड़ी। रावण दहन देखने के लिए सर्वाधिक रेला आरपी नगर के दशहरा मैदान में उमड़ा। यहां भीड़ के मद्देनजर पुलिस और यातायात अमले ने घंटाघर चौक चौपाटी के निकट और ब्लू बर्ड स्कूल कोसाबाड़ी मार्ग के पास स्टॉपर लगा कर सिर्फ दो पहिया वाहनों व पैदल को आने- जाने की अनुमति दी। इसके बावजूद घंटाघर से कोसाबाड़ी मार्ग पर काफी भीड़ लगी रही। दशहरा मैदान के आसपास तो तिल रखने तक की जगह नहीं बची थी। मैदान के चारों तरफ के कॉलोनी के आंतरिक मार्ग में भी लोगों की आवाजाही काफी रही और कई लोग तो बिना दर्शन के ही वापस लौटने के लिए मजबूर हुए। बताया जाता है कि यहां इतनी भीड़ इससे पहले नहीं देखी गई। आसपास के क्षेत्रों में रावण दहन नहीं होने के कारण दहन देखने व परंपरा निर्वहन की मंशा से इस मैदान में आसपास के लोग उमड़े रहे।

कोरबा में रानी रोड स्थित दुर्गा पूजा समिति के सदस्य

विजयदशमी त्योहार के मद्देनजर जिला और पुलिस प्रशासन के द्वारा व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा जहां विभिन्न आयोजन स्थलों पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं को देखा जाता रहा वहीं राजपत्रित पुलिस अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन और निर्देशन में थाना व चौकी प्रभारियों एवं पुलिस बल के जवानों, सीएएफ व बटालियन के जवानों द्वारा लगातार गश्त की जाती रही। यातायात के जवान व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर दशहरा मैदान का एक विहंगम दृश्य

डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर में नगर निगम के महापौर राज किशोर प्रसाद एवं नेता प्रतिपक्ष हिताआनंद अग्रवाल के मुख्य अतिथि में रावण दहन का कार्यक्रम हुआ वही बुधवारी बाजार में कोरबा के समाजसेवी केदारनाथ अग्रवाल के हाथों रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पंडित रविशंकर शुक्ला नगर में घर का ताला तोड़कर चोरी,जेवरात और नगदी ले उड़े चोर

पंडित रविशंकर शुक्ला नगर में घर का ताला तोड़कर चोरी,जेवरात और नगदी ले उड़े चोर नमस्ते कोरबा :- मानिकपुर चौकी...

More Articles Like This

- Advertisement -