नमस्ते कोरबा :-: दशहरा का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों ने कमर कस ली है पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश जारी किया है ,दशहरा उत्सव में सुरक्षा की कमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कंधों पर सौंपी गई है जिनके अधीनस्थ जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी व थाना और चौकी प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे और पल-पल की जानकारी अधिकारियों को देते रहेंगे.दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 350 अधिकारी कर्मचारियों की विभिन्न स्थानों में ड्यूटी लगाई गई है यदि कोई इस दौरान हंगामा करते पाया गया तो उसकी खैर नहीं है. उसे सीधे जेल की हवा खानी पड़ेगी पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी जारी कर दी है तीन सवारी पर भी पुलिस कार्यवाही करेगी साइलेंसर निकलकर घूमते पाया गया तो उसकी गाड़ी जप्त कर न्यायालय में पेश किया जाएगा. बताया जा रहा है कि शहर के प्रमुख दशहरा मैदान में पुलिस जहां वर्दी में तैनात रहेगी वहीं दूसरी ओर सादी वर्दी में भी पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहेंगे. शहर में नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू.नगर कोतवाल सनत सोनवानी .रामपुर चौकी प्रभारी मयंक मिश्रा .सीएसईबी चौकी प्रभारी आशीष सिंह अपनी टीम के साथ राजेंद्र प्रसाद नगर दशहरा उत्सव बुधवारी सहित आधा दर्जन से अधिक दशहरा मैदान पर नजर रखेंगे
दशहरा मैदान के आसपास कैमरा लगाकर निगरानी करने का आदेश पुलिस अधीक्षक ने जारी किया है दशहरा उत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले लोगों पर भी सख्ती से कार्यवाही की जाएगी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि जिस स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है उसी स्थान पर वाहन के पार्किंग करें सड़क पर बेतरतीब ढंग से यदि कोई वाहन की पार्किंग करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही कर जब्ती की कार्यवाही की जाएगी बताया जा रहा है कि वज्र वाहन के माध्यम से पुलिस देर रात तक पेट्रोलिंग करेगी वहीं प्रमुख दशहरा उत्सव के आसपास फायर ब्रिगेड की भी व्यवस्था रहेगी इसके अलावा पुलिस लाइन एसपी ऑफिस में रिजर्व पार्टी भी तैनात रहेगी









