*देवी दरबारों में हुआ महाष्टमी का हवन और ज्योति कलश पूजन,घर-घर हुई पूजा*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: शारदीय नवरात्र पर बुधवार को देवी दरबारों में महाष्टमी की पूजा की गई। दोपहर बाद हवन अनुष्ठान किए गए। मंदिरों में हवन अनुष्ठान की विधि मंदिर प्रमुख और वहां के पुजारियों की माैजूदगी में की गई। कोरोना महामारी के कारण सीमित मात्रा में भक्तों को हवन करने की अनुमति दी गई, परंतु देवी मां की पूजा करने में जुटे भक्तों ने अपने-अपने घर पर ही महाष्टमी की पूजा की।


देवी स्वरूपा मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा के लिए व्रतधारियों ने बुधवार को कन्याओं का श्रृंगार कर उनकी पूजा कर उन्हें भोजन कराया। यह विधान गुरुवार को नवमी पर भी अधिकांश लोग करेंगे। हवन पूजन और माता की महाआरती के बाद शाम को मंदिरों में हवन अनुष्ठान शुरू हुआ। मां सर्वमंगला के दरबार में जिलेे के हर कोनेे से दर्शन करनेे भक्तों का रेलाा लगा रहा सभी भक्तों केे द्वारा मां सर्वमंगला पर अपनी अटूट आस्था प्रकट करतेे हुए महा अष्टमी का पूजाा अर्चना किया गया,


मां सर्वमंगला मंदिर के पुजारी ने बताया अष्टमी पर मां महागौरी की आराधना की गई। माता का अभिषेक, श्रृंगार किया। इसके बाद भोग लगाया गया। पूजा विधान मां कोसगाई देेवी, महिषासुर मर्दिनी मंदिर पाली, चोढ़ारानी, मां मातिनदाई समेत स्थानीय देवी दरबारों में महाष्टमी की पूजा की गई।

पुलिस की भी रही चाक-चौबंद व्यवस्था

मंदिर परिसर में उमड़ रही भीड़ है को देखते हुए पुलिस प्रशासन के द्वारा भी उपयुक्त व्यवस्था की गई जिससे कि किसी अप्रिय वारदात से निपटा जा सके मंदिर परिसर के चारों ओर पुलिस जवान महिला कर्मचारी एवं नगर सैनिक अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में ‘Gen Z Protest’ एकलव्य स्कूल खाने में कीड़े और बदइंतजामी से भड़के छात्र, सड़क पर लगा दिया जाम

कोरबा में ‘Gen Z Protest’ एकलव्य स्कूल खाने में कीड़े और बदइंतजामी से भड़के छात्र, सड़क पर लगा दिया...

More Articles Like This

- Advertisement -