नमस्ते कोरबा :-: मंगलवार को सुभाष चौक में भगवा ध्वज का अपमान के विरोध में भगवाधारियों ने जमकर प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशसान के बीच जमकर हंगामा हुआ। आपको बताते चले कि कवर्धा में पिछले दिनों झंडा लगाने के मुद्दे पर हुई हिंसा के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में सुभाष चौक में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान इस घटना के लिए राज्य सरकार व स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया गया। संगठन के नेताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के विधायक व मंत्री मोहम्मद अकबर के संरक्षण व दबाव में हिन्दू समाज के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की गई है। उन्होंने घटना को नियंत्रित करने में असफल व बेवजह हिन्दू कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के निलंबन की मांग की। साथ ही मंत्री मोहम्मद अकबर को बर्खास्त कर उनकी विधानसभा की सदस्यता को समाप्त किए जाने की मांग भी संगठन ने की है। धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
पुलिस कार्यवाही में एकतरफा कार्यवाही करने को लेकर प्रदेश भर में विश्व हिंदू परिषद और भाजपा ने आक्रामक रुख अपनाया है। कवर्धा जिला प्रशासन का मानना है कि इस मामले में विश्व हिन्दू परिषद समेत भगवा पार्टी पर दंगे भड़काने में लगे हुए है, इसके विपरीत भाजपा नेता पुलिस की ढुलमुल कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पूरे प्रकरण के मध्य भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल भी कवर्धा गया था, जिसमें विधानसभा में विपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक समेत पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक नारायण चंदेल और सांसद संतोष पाण्डेय शामिल थे।









