कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा, मुंबई से लौटे दो बच्चे पॉजिटिव, सैंपल भेजा गया रायपुर, परिवार को किया गया क्वारैंटाइन

Must Read

दुर्ग। महाराष्ट्र से 7 अक्टूबर को सड़क मार्ग से दुर्ग पहुंचे एक परिवार दो बच्चों की कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 6 और 12 साल के दोनों बच्चों का उपचार चल रहा है। मॉडल टाउन में रहने वाले परिवार के दोनों बच्चे मुंबई से आए हैं, इसलिए उनके कोरोना में नए स्ट्रेन होने का संदेह जताया जा रहा है। इसके अलावा इसी दिन जिले में तीन अन्य भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग काफी गंभीर है। CMHO का कहना है कि दोनों बच्चों का सैंपल नए स्ट्रेन की जांच के लिए रायपुर भेजा जाएगा।​

​​​​​​CMHO डॉ. गंभीर सिंह ने बताया कि नए स्ट्रेन को लेकर पूरा स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। जो बच्चे मुंबई से आए हैं उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है, लेकिन वह सामान्य हैं। उनका उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों बच्चों का अलग से सैंपल लेकर उसे टेस्ट के लिए भेजा है। अगर टेस्ट में नए स्ट्रेन के लक्षण आए तो आगे के एहतियात बरती जाएगी। परिवार के सदस्यों को क्वारैंटाइन रहने के लिए कहा गया है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विश्व किडनी दिवस पर किडनी मरीजों के लिए राहत, एमजेएम हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क डायलिसिस सुविधा

विश्व किडनी दिवस पर किडनी मरीजों के लिए राहत, एमजेएम हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क डायलिसिस सुविधा नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -