Monday, July 21, 2025

40 से अधिक कांग्रेस विधायक पहुंचे मरवाही, डॉ. ध्रुव के बेटे के दशगात्र कार्यक्रम में हो रहे शामिल,

Must Read

कांग्रेस सरकार में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच मरवाही एक बड़ी सियासी जुटान का गवाह बन रहा है। कांग्रेस के 40 से अधिक विधायक मरवाही पहुंच गए हैं। वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मरवाही विधायक डॉ. केके ध्रुव के घर जाएंगे। मौका डॉ. ध्रुव के बेटे दशगात्र का है, लेकिन प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए इस जमावड़े को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हाल ही में यह दूसरी बार है जब प्रदेश के कांग्रेस विधायक इतनी बड़ी संख्या में जुट रहे हैं। इससे पहले यहां से करीब 50 विधायक 27 जुलाई को भूपेश बघेल के समर्थन में दिल्ली गए थे।


बताया जा रहा है कि आसपास के कई विधायक पहले से मरवाही पहुंच गए हैं। इधर बिलासपुर-रायगढ़ और सरगुजा क्षेत्र के विधायकों की गाड़ियां एक-एक कर बिलासपुर पहुंची। उसके बाद सभी लगभग एक साथ मरवाही के लिए रवाना हुए। धूल उड़ाती गाड़ियों का काफिला सड़क से गुजर रहे लोगों को कौतुहल में डाल रहा था। बताया जा रहा है, कि विधायकों का काफिला पेण्ड्रा से पहले पटियाला हाउस ढाबे में रुका था। वे लोग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अमरकंटक से निकलने की सूचना का इंतजार कर रहे थे।

वहां से मुख्यमंत्री के रवाना होते ही सभी लोग मरवाही पहुंचे। वहां से उनके साथ मरवाही विधायक डॉ. केके ध्रुव के घर बरैहा जा रहे हैं। बताया जा रहा है, दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन के बाद यह कांग्रेस विधायकों की सबसे बड़ी जुटान होने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस के कई पदाधिकारी पहले ही डॉ. ध्रुव के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त कर चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी पिछले सप्ताह वहां पहुंचे थे।


सड़क दुर्घटना में हुआ था बेटे का निधन
मरवाही विधायक डॉ. केके ध्रुव के बेटे प्रवीण कुमार ध्रुव का 23-24 अगस्त की रात को हुई एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। वे बिजली कंपनी के बांगो उपकेंद्र में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे। आज उनका दशगात्र है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,820SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

माँ की स्मृति में मरीजों की सेवा का बीड़ा उठाया डॉ. प्रिंस जैन ने,यह मां के प्रति सच्चा सम्मान:उपमुख्यमंत्री अरुण साव

माँ की स्मृति में मरीजों की सेवा का बीड़ा उठाया डॉ. प्रिंस जैन ने,यह मां के प्रति सच्चा सम्मान:उपमुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -