*प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मरवाही पहुंचकर विधायक पुत्र प्रवीण को दी श्रद्धांजलि*

Must Read

कोरबा:- गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिला के प्रभारी मंत्री एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल आज मरवाही विधायक डॉ कृष्ण कुमार ध्रुव के निजी निवास पहुँचकर उनके बड़े पुत्र इंजिनियर प्रवीण कुमार ध्रुव के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किये और शोकाकुल परिवार के दुख में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शोकाकुल परिवार वालों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा दुख के इस घड़ी में हम सब आपके साथ है। प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मरवाही रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मिलकर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और विभागीय अधिकारियों से बात करके उनकी समस्याओं का निदान भी किये।
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के साथ तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, प्रदेश महासचिव उत्तम वासुदेव, प्रदेश सचिव सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जालान, हरीश राय, नारायण शर्मा, राकेश मसीह, बुंदकुवर मास्को, वीरेंद्र सिंह बघेल, अमोल पाठक, बेचू अहिरेस, प्रशांत श्रीवास, ओमप्रकाश बांका, प्रताप सिंह मरावी, राजेन्द्र ताम्रकार, अनिल गुप्ता, आशीष केसरी, नवल लहरे, अमन शर्मा, डिंपू राजपुत, गजरूप सिंह, जयदत्त तिवारी, महेंद्र शुक्ला, विनोद अग्रवाल, छत्रपाल सिंह कंवर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

महानवमी पर चैतुरगढ़ में भव्य भंडारा, विजयादशमी पर रावण दहन में शामिल हुए जयसिंह अग्रवाल

महानवमी पर चैतुरगढ़ में भव्य भंडारा, विजयादशमी पर रावण दहन में शामिल हुए जयसिंह अग्रवाल **शांति देवी मेमोरियल के आयोजन...

More Articles Like This

- Advertisement -