*राजस्व मंत्री ने मां नर्मदा और संत मुरारी बापू के दर्शन कर छत्तीसगढ़ की प्रगति, खुशहाली और उन्नति का मांगा आशीर्वाद*

Must Read
नमस्ते कोरबा :-: प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल अमरकण्टक और अपने प्रभार जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के दो दिवसीय प्रवास पर हैं। अपने प्रवास के दौरान जयसिंह अग्रवाल ने रात्रि विश्राम अमरकण्टक में किया और सुबह संत शिरोमणि मुरारी बापू के दर्शन कर छत्तीसगढ़ राज्य के निवासियों की सुख, शांति और प्रदेश की उन्नति का आशीर्वाद मांगा। कुछ पल मुरारी बापू के सानिद्धय में बिताने के बाद राजस्व मंत्री ने मां नर्मदा का दर्शन करते हुए प्रदेशवासियों पर सतत् आशीर्वाद बनाए रखने की कामना किया। नर्मदा दर्शन के पश्चात् राजस्व मंत्री ने प्रवास जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के लिए प्रस्थान किया जहां वे जिला मुख्यालय में आयोजित डी.एम.एफ. की बैठक में शामिल होकर शाम तक कोरबा पहुंचेंगे।
इस प्रवास में राजस्व मंत्री के साथ कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी व अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया और बिलासपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी राजकुमार अग्रवाल साथ में थे।
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -