*डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम में शामिल हुए-राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल*

Must Read
नमस्ते कोरबा :: प्रभार जिला जांजगीर-चांपा पहुंचने पर सतनामी समाज प्रमुखों के साथ डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हुए राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल
कोरबा 6 जुलाई । प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल जांजगीर-चांपा जिला का प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार जिला प्रवास पर क्षेत्र में पहुंचे। जिला आगमन पर श्री अग्रवाल ने सर्वप्रथम सतनामी समाज प्रमुखों के साथ मिलकर भारत रत्न व देश के संविधान निर्माता बाबा भीमराव अम्बेडकर एवं अन्य महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर जिले में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने संविधान में समाज के हर वर्ग को समुचित स्थान प्रदान करने की बात पर बल दिया है और समाज में दलित और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए व्यवस्थाएं दी हैं।
श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सभी वर्गों के साथ ही समाज के पिछड़े और अंतिम पंक्ति के वर्गों तक विकास की धारा का लाभ पहुंचाने का समुचित प्रबंध किया है और समाज उससे लाभांवित हो रहा है।  राजस्व मंत्री ने कहा कि समाज के दलित व शोषित वर्ग के उत्थान व उनका जीवन स्तर बेहतर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने अनेक योजनाएं संचालित की है जिससे जुड़कर लोग लाभान्वित हो रहे हैं। माल्यार्पण व सतनामी समाज प्रमुखों व विभिन्नय समाजसेवियों से चर्चा के उपरान्त राजस्व मंत्री जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में कैद

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में...

More Articles Like This

- Advertisement -