श्री अग्रसेन गौ धाम में 17 नवंबर को मनेगी गोपाष्टमी, गौ पूजन के साथ होगा भंडारा

Must Read

श्री अग्रसेन गौ धाम में 17 नवंबर को मनेगी गोपाष्टमी, गौ पूजन के साथ होगा भंडारा

नमस्ते कोरबा : ग्राम कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौ धाम में गोपाष्टमी महापर्व 17 नवंबर मंगलवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर गौ पूजन, सांस्कृतिक मंचीय कार्यक्रम और भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया है। अग्रवाल सभा कोरबा एवं अग्रसेन गौ धाम की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौ भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के तहत सुबह 8 से 10 बजे तक विधि-विधान से गौ पूजन किया जाएगा। दोपहर 12 से 1 बजे तक मंचीय कार्यक्रम होगा, जबकि दोपहर 1:30 बजे से भंडारा प्रसाद वितरण प्रारंभ होगा।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर गौ माता का पूजन करने और आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। साथ ही बच्चों को भी साथ लाकर उन्हें अपने हाथों से गौ माता को चारा खिलाने और गौ सेवा के संस्कारों से जोड़ने का आग्रह किया है।

Read more :- जंगल-पहाड़ छोड़ शहर पहुंचा खूबसूरत ‘हुदहुद’, सिर पर ताज और लंबी चोंच ने खींचा लोगों का ध्यान

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,940SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

जंगल-पहाड़ छोड़ शहर पहुंचा खूबसूरत ‘हुदहुद’, सिर पर ताज और लंबी चोंच ने खींचा लोगों का ध्यान

जंगल-पहाड़ छोड़ शहर पहुंचा खूबसूरत ‘हुदहुद’, सिर पर ताज और लंबी चोंच ने खींचा लोगों का ध्यान नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -