‘हनुमान अंश’ के बाबा नीम करोली वाले शोभिनव सत्य पहुंचे कोरबा,रामलीला में होंगे शामिल, बोले कोरबा के जल संरक्षण मॉडल को देशभर में लागू किया जाए।

Must Read

‘हनुमान अंश’ के बाबा नीम करोली वाले शोभिनव सत्य पहुंचे कोरबा,रामलीला में होंगे शामिल, बोले कोरबा के जल संरक्षण मॉडल को देशभर में लागू किया जाए।

नमस्ते कोरबा :- फिल्म ‘हनुमान अंश’ में बाबा नीम करोली की भूमिका निभाकर चर्चा में आए अभिनेता शोभिनव सत्य शुक्रवार को कोरबा पहुंचे। नगर निगम द्वारा आयोजित रामलीला में शामिल होने आए अभिनेता ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कोरबा की पावन धरा पर पहुंचने को अपना सौभाग्य बताया। उन्होंने महापौर और नगर निगम आयुक्त का आभार जताते हुए शहर के पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रयासों की सराहना की।

पत्रकार वार्ता में निर्धारित समय से विलंब से पहुंचने पर शोभिनव सत्य ने पत्रकारों से क्षमा मांगी। इसके बाद ‘सीताराम’ कहकर अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि कोरबा की धरती पर आकर वह स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। कोरबा केवल कोयला उत्पादन के लिए ही नहीं, बल्कि देश के अनेक शहरों को रोशन करने में यहां के लोगों के योगदान के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कोयला खदानों और औद्योगिक गतिविधियों के बावजूद यहां पर्यावरण का संतुलन उन्हें उल्लेखनीय लगा।उन्होंने नगर निगम द्वारा किए जा रहे जल संरक्षण के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे कार्यों को देशभर में लागू किए जाने की आवश्यकता बताई।

सक्षम लोग जरूरतमंदों को जरूर दिखाएं फिल्म

फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर अभिनेता ने लोगों से विशेष अपील की। उन्होंने बताया कि फिल्म अब भी सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी के आसपास कोई ऐसा व्यक्ति या परिवार है, जो आर्थिक स्थिति के कारण फिल्म नहीं देख पा रहा है और आप उसे दिखाने में सक्षम हैं, तो आगे आकर उसे फिल्म जरूर दिखाएं। उनके अनुसार, यह पहल किसी जरूरतमंद को एक अच्छी अनुभूति से जोड़ने का माध्यम बन सकती है।

बाबा नीम करोली का किरदार बना जीवन का खास अनुभव

पत्रकार वार्ता के दौरान शोभिनव सत्य ने फिल्म से जुड़े कई अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि उन्हें बाबा नीम करोली का किरदार कैसे मिला और इस भूमिका ने उनके जीवन पर किस तरह प्रभाव डाला। बाबा नीम करोली के व्यक्तित्व को पर्दे पर जीवंत करने का अनुभव उनके लिए खास रहा। उन्होंने फिल्म निर्माण से जुड़े अनुभवों और इस भूमिका से मिली सीख पर भी चर्चा की।

Read more :- SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग,जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग,जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी

SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग,जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे...

More Articles Like This

- Advertisement -