नालियां जाम कचरे के ढेर और बदबू से बेहाल मुड़ापार, सफाई व्यवस्था की अनदेखी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, श्रमदान कर स्वयं साफ की नालियां

Must Read

नालियां जाम कचरे के ढेर और बदबू से बेहाल मुड़ापार, सफाई व्यवस्था की अनदेखी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, श्रमदान कर स्वयं साफ की नालियां

नमस्ते कोरबा। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 मुड़ापार में सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए हल्लाबोल आंदोलन किया। वार्ड में जगह-जगह जाम नालियां, जमा कचरे के ढेर और उससे फैलती दुर्गंध के कारण स्थानीय नागरिक लंबे समय से परेशान हैं। सफाई व्यवस्था में अपेक्षित नियमितता और निगरानी नहीं होने के विरोध में कांग्रेस नेताओं एवं वार्डवासियों ने मौके पर श्रमदान कर नालियों की सफाई की तथा जमा कचरे को एक स्थान पर एकत्रित किया।

इस दौरान कोरबा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, जिला कांग्रेस महामंत्री रवि सिंह चंदेल, वार्ड पार्षद गोपाल कुर्रे, पार्षद सुखसागर निर्मलकर, बद्री किरण, सुभाष राठौर तथा पार्षद प्रतिनिधि अविनाश बंजारे सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने कहा कि नगर निगम का पहला दायित्व शहरवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है। यदि नागरिकों को अपने मोहल्ले की जाम नालियां और कचरे के ढेर स्वयं साफ करने के लिए मजबूर होना पड़े, तो यह केवल सफाई की समस्या नहीं, बल्कि व्यवस्था की जवाबदेही का विषय है।

उन्होंने कहा कि निगम के संसाधन और सफाई कर्मचारी होने के बावजूद यदि वार्डवासी गंदगी और दुर्गंध के बीच रहने को मजबूर हैं, तो जिम्मेदार अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली की समीक्षा करनी चाहिए। कांग्रेस का यह श्रमदान किसी राजनीतिक प्रदर्शन से अधिक निगम प्रशासन को उसकी जिम्मेदारी याद दिलाने का प्रयास है।

मुकेश राठौर ने निगम अधिकारियों से मांग की कि वार्ड 29 में विशेष सफाई अभियान चलाकर सभी नालियों की गहराई से सफाई, कचरे का तत्काल उठाव, नियमित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण तथा नालियों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। केवल अभियान चलाकर फोटो खिंचवाने से नहीं, बल्कि नियमित व्यवस्था से ही नागरिकों को राहत मिलेगी।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सफाई व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं हुआ और कोरबा निगम क्षेत्र के वार्डवासियों की समस्याओं की अनदेखी जारी रही, तो कांग्रेस निगम प्रशासन के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से जनआंदोलन को आगे बढ़ाएगी।

इस दौरान मुडापार वार्दवासी आंगन बाई महंत, संजीदा बेगम, गुलाब महंत, फिरमती साहू, चुन्नी श्रीवास, विजय जायसवाल, अभिषेक गोयल, राजू चौहान, सूरज गुप्ता, रामगोपाल साहू, विश्वनाथ घोष, ननकी यादव, धनीराम साहू, शंकर बरेठ, रवि निषाद, मनीष साहू, पूर्णिमा राज, देवला यादव, अमित साहू, गेंदराम सहित बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने श्रमदान में सक्रिय सहभागिता निभाई।

कांग्रेस ने स्पष्ट कहा कि स्वच्छता किसी राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं, बल्कि नागरिकों का मूल अधिकार और नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Read more :- घर के बाहर गाड़ी खड़ी करते हैं? सावधान! एक हफ्ते में दो वाहन चोरी,सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

घर के बाहर गाड़ी खड़ी करते हैं? सावधान! एक हफ्ते में दो वाहन चोरी,सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

घर के बाहर गाड़ी खड़ी करते हैं? सावधान! एक हफ्ते में दो वाहन चोरी,सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -