आरटीओ और परिवहन उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई,20 बसों पर जुर्माना; स्लीपर बस संचालकों को जारी किए गए नोटिस

Must Read

आरटीओ और परिवहन उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई,20 बसों पर जुर्माना; स्लीपर बस संचालकों को जारी किए गए नोटिस

नमस्ते कोरबा : 10 जून 2026 को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) कोरबा द्वारा जिले में संचालित यात्री बसों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। आरटीओ प्रभारी अतुल असैया के नेतृत्व में तथा परिवहन उपनिरीक्षक प्रवीण सोनी एवं उनकी टीम की मौजूदगी में विभिन्न मार्गों पर बसों की सघन जांच की गई।

जांच के दौरान कुल 20 बसों में परिवहन नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई। इन बसों से विभिन्न अनियमितताओं के तहत कुल 18,500 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। अधिकारियों ने बस संचालकों को वाहन संबंधी सभी दस्तावेज अद्यतन रखने तथा निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अभियान के दौरान माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के पालन को लेकर भी विशेष ध्यान दिया गया। स्लीपर बसों में सुरक्षा मानकों के विपरीत लगाए गए कैरियर (रूफ कैरियर) हटाने के लिए संबंधित बस संचालकों को नोटिस जारी किए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्री सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और न्यायालय के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

आरटीओ अतुल असैया ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं यात्री हितों को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की जांच और प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने सभी वाहन संचालकों से परिवहन नियमों का पालन करने, वैध दस्तावेज साथ रखने तथा वाहनों का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप करने की अपील की। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों में हड़कंप देखा गया।

Read more :- मानिकपुर OCM में फ्लाई ऐश पर बड़ा विवाद: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मांगी हाई लेवल जांच, SECL के दावों पर उठाए सवाल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -