“DTO कार्यालय के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, चूड़ियां दिखाकर जताया विरोध”

Must Read

“DTO कार्यालय के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, चूड़ियां दिखाकर जताया विरोध”

नमस्ते कोरबा :-  जिला परिवहन कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर शुक्रवार को युवा कांग्रेस का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में चूड़ियां लेकर सीधे DTO कार्यालय पहुंच गए और जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। “DTO एक काम करो चूड़ी पहनकर डांस करो” जैसे तीखे नारों से कार्यालय परिसर देर तक गूंजता रहा, जिससे माहौल गरमा गया।

युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जिला परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन, फिटनेस, परमिट और एनओसी जैसे जरूरी कार्यों के लिए आम नागरिकों को लगातार परेशान होना पड़ रहा है। कई बार शिकायतें और ज्ञापन देने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं होने से कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चूड़ियां दिखाकर प्रतीकात्मक विरोध जताया और जिला परिवहन अधिकारी पर प्रशासनिक विफलता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि विभाग जनता की समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहा है, तो संबंधित अधिकारी को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

युवा कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए DTO के इस्तीफे और पूरे विभागीय कामकाज की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। चूड़ियां लेकर किए गए इस अनोखे प्रदर्शन और तीखे नारों ने पूरे मामले को शहर में चर्चा का विषय बना दिया है।

Read more :- *कोरबा पावर लिमिटेड में विश्व पर्यावरण सप्ताह का आगाज, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से हुई शुरुआत*

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

राजनीति से परे शिष्टाचार : कोरबा में एक साथ दिखे भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

राजनीति से परे शिष्टाचार : कोरबा में एक साथ दिखे भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -