विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन का वृक्षारोपण अभियान 

Must Read

विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन का वृक्षारोपण अभियान

नमस्ते कोरबा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन, कोरबा द्वारा 5 जून को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं नागरिक सहभागिता करेंगे।

यूनियन द्वारा जारी अपील में कहा गया है कि “आइए वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें”। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा। आयोजन का संदेश है कि “प्रकृति बचाएं – भविष्य सुरक्षित बनाएं” तथा “हर व्यक्ति एक पौधा, हर पौधा एक जीवन”।

कार्यक्रम का आयोजन नमो उद्यान, कोहाड़िया में प्रातः 10 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर नगर पालिका निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। वहीं नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर तथा वार्ड पार्षद नरेंद्र देवांगन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट के बीच वृक्षारोपण ही प्रकृति के संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का मजबूत आधार बन सकता है।

Read more :- “सरकारी वादों ने छीनी छत: घर तोड़कर फंसे हितग्राही, किस्त अटकी तो सड़कों पर उतरने की चेतावनी”

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल, समर्थकों में खुशी की लहर

बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल, समर्थकों में खुशी की लहर नमस्ते कोरबा : भारतीय...

More Articles Like This

- Advertisement -