“सरकारी वादों ने छीनी छत: घर तोड़कर फंसे हितग्राही, किस्त अटकी तो सड़कों पर उतरने की चेतावनी”

Must Read

“सरकारी वादों ने छीनी छत: घर तोड़कर फंसे हितग्राही, किस्त अटकी तो सड़कों पर उतरने की चेतावनी”

नमस्ते कोरबा : कोरबा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना पक्का घर बनाने का सपना देख रहे सैकड़ों हितग्राही आज गहरे आर्थिक संकट में फंस गए हैं। योजना की राशि समय पर नहीं मिलने से उनके अधूरे मकान अब उनकी मजबूरी और चिंता का कारण बन गए हैं।

हितग्राहियों का कहना है कि उन्होंने योजना के तहत स्वीकृति मिलने के बाद अपने कच्चे घर तोड़ दिए और ब्याज पर पैसा लेकर निर्माण कार्य शुरू कराया। लेकिन आधे से अधिक काम पूरा होने के बावजूद अब तक उन्हें योजना की किस्त नहीं मिली है। ऐसे में वे न घर के रहे, न घाट के एक तरफ अधूरा मकान और दूसरी ओर बढ़ता कर्ज।

नगर पालिका निगम कोरबा क्षेत्र के कई वार्डों में यह समस्या विकराल रूप ले चुकी है। परेशान हितग्राही कोरबा शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर के नेतृत्व में पार्षद रवि चंदेल, सुखसागर निर्मलकर समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ निगम कार्यालय साकेत पहुंचे और आयुक्त को अपनी समस्या से अवगत कराया।

मुकेश राठौर ने साफ चेतावनी दी कि यदि जल्द ही हितग्राहियों को योजना की राशि जारी नहीं की गई, तो हालात उग्र आंदोलन की ओर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि “बरसात सिर पर है, लोग बिना छत के हैं और कर्ज में डूब चुके हैं। अगर जल्द न्याय नहीं मिला, तो हम निगम कार्यालय साकेत के गेट पर धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।”

स्थिति यह है कि जिन परिवारों ने सरकारी भरोसे पर अपना आशियाना तोड़ा, आज वही खुले आसमान के नीचे जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। सवाल यह उठता है कि आखिर योजना की राशि कब तक अटकी रहेगी और इन गरीब परिवारों को राहत कब मिलेगी?

Read more :- गौ भक्तों के लिए बड़ी सौगात: पूर्ण हुआ श्रीअग्रसेन गौ धाम मार्ग, अब हर मौसम में आसान पहुंच

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल, समर्थकों में खुशी की लहर

बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल, समर्थकों में खुशी की लहर नमस्ते कोरबा : भारतीय...

More Articles Like This

- Advertisement -