संतों के सम्मान में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश

Must Read

संतों के सम्मान में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश

नमस्ते कोरबा ,: विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, कोरबा द्वारा आज टी.पी. नगर चौक में विरोध प्रदर्शन आयोजित कर कांग्रेस नेताओं चरण दास महंत एवं भूपेश बघेल के विरुद्ध प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हिंदू संतों एवं धर्माचार्यों के प्रति किसी भी प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी हिंदू समाज स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि संत समाज भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के प्रेरणास्रोत हैं तथा उनके सम्मान की रक्षा के लिए समाज सदैव सजग रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि हिंदू समाज की आस्था और सम्मान पर प्रहार करने वालों का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा “हिंदुत्व से टकराओगे, मिट्टी में मिल जाओगे” सहित विभिन्न नारे लगाए गए।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह विरोध हिंदू समाज की भावनाओं को व्यक्त करने हेतु आयोजित किया गया था तथा भविष्य में भी धर्म, संस्कृति और संतों के सम्मान के लिए संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तथा हिंदू समाज के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Read more :- कोरबा में 3 से 11 जून तक आयोजित होगा प्रांतीय संस्कृत प्रबोधन वर्ग

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री पर रहेगी निगरानी

रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू,नई डिजिटल व्यवस्था से खाद की उपलब्धता और बिक्री...

More Articles Like This

- Advertisement -