सीतामणी चौक मारपीट कांड: वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन, आरोपियों का जुलूस

Must Read

सीतामणी चौक मारपीट कांड: वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन, आरोपियों का जुलूस

नमस्ते कोरबा :- 21 मई की शाम सीतामढ़ी-सीतामणी चौक पर 10-15 युवकों ने रोशन शर्मा पर सरेआम हमला कर दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपियों ने युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मोहल्लेवासियों का आरोप है कि घटना के 7 दिन बाद तक पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की और वीडियो वायरल होने के बाद ही कार्रवाई शुरू की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी मोती सागरपारा के आदतन अपराधी हैं, जिनसे क्षेत्र में अक्सर दहशत का माहौल रहता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस हरकत में आई और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

इसी बीच पुलिस ने सख्त संदेश देने के उद्देश्य से आरोपियों का उनके ही इलाके सीतामणी चौक में जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान पुलिस ने बदमाशों से नारे लगवाए“गुंडागर्दी नहीं करेंगे, गुंडागर्दी करना पाप है।” इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपने घरों और दुकानों के बाहर निकलकर यह नजारा देखते रहे।

पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से आम जनता के मन में बैठे डर को खत्म करने में मदद मिलेगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सख्ती बरती जाएगी। वहीं, हमले के पीछे के कारणों की जांच जारी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि मामले की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

Read more :- कोरबा में बढ़ती गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें, बिजली विभाग 24×7 अलर्ट,नया शिकायत नंबर जारी

अलग खबर :- कोरबा का ‘जल रहस्य’: तपती गर्मी में भी धरती से फूटती अनवरत धारा, विज्ञान भी हैरान

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा BIG BREAKING: रिश्वत लेते पटवारी का  VIDEO वायरल, छुट्टी के दिन SDM की बड़ी कार्रवाई

कोरबा BIG BREAKING: रिश्वत लेते पटवारी का  VIDEO वायरल, छुट्टी के दिन SDM की बड़ी कार्रवाई नमस्ते कोरबा :- जिले...

More Articles Like This

- Advertisement -