*कोरबा में खराब फल बेचने पर 11 दुकानों की जांच, खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट करवाया लगभग 28 किलो खराब फल*

Must Read

*कोरबा में खराब फल बेचने पर 11 दुकानों की जांच, खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट करवाया लगभग 28 किलो खराब फल*

नमस्ते कोरबा :-  खाद्य सुरक्षा अधिकारी संघर्ष कुमार मिश्र के नेतृत्व में विभागीय टीम द्वारा कोरबा शहर के पुराना बस स्टैंड, पॉवर हाउस रोड एवं बुधवारी बाजार क्षेत्र में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान राजा नारियल पानी एवं फ्रूट सेंटर, राजेश फ्रूट सेंटर, सर्वमंगला फ्रूट सेंटर, माँ शारदा फ्रूट सेंटर, चौरसिया फ्रूट सेंटर सहित कुल 11 दुकानों का गहन निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान दुकानों में 15 किलो आम, 4 दर्जन केला, 2 किलो अनार, 7 किलो खरबूजा खराब अवस्था में पाए गए, जिन्हें बेचने हेतु रखा गया था। टीम ने तत्काल सभी खराब फलों को नष्ट करवाया।

यह कार्यवाही खाद्य सुरक्षा आयुक्त श्री दीपक अग्रवाल, छत्तीसगढ़ के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की जा रही है, जो 28 एवं 29 मई 2026 तक संचालित रहेगा। इसका उद्देश्य आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण फल उपलब्ध कराना है। साथ ही, टीम द्वारा कृत्रिम मिठास (सैकरीन) एवं कार्बाइड से फल पकाने जैसे अवैध तरीकों की भी जांच की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान जिन फल विक्रेताओं के पास फूड लाइसेंस नहीं पाया गया, उन्हें तत्काल लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए गए तथा आगे कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी प्रदान की गई।

Read more :- अलग खबर :- कोरबा का ‘जल रहस्य’: तपती गर्मी में भी धरती से फूटती अनवरत धारा, विज्ञान भी हैरान

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,760SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

अयोध्या चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, जयसिंह अग्रवाल बोले,बड़े जिम्मेदारों पर भी हो कार्रवाई

अयोध्या चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, जयसिंह अग्रवाल बोले,बड़े जिम्मेदारों पर भी हो कार्रवाई नमस्ते कोरबा :-  टी...

More Articles Like This

- Advertisement -