कोरबा में सुशासन तिहार में अनोखी मांग: शराब दुकानों पर मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री की फोटो लगाने की मांग
नमस्ते कोरबा :- सुशासन तिहार 2026 के तहत कोरबा से एक अनोखा आवेदन सामने आया है। बांकीमोंगरा नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने आबकारी विभाग से शराब दुकानों पर मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री की तस्वीरें लगाने की मांग की है।
आवेदन में तर्क दिया गया है कि जब सरकारी योजनाओं में मंत्रियों की तस्वीरें लगती हैं, तो राजस्व देने वाली शराब दुकानों में भी ऐसा होना चाहिए। यह आवेदन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मधुसूदन दास ने अपने आवेदन में तर्क दिया है कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यों में मुख्यमंत्री एवं संबंधित मंत्रियों की तस्वीरें लगाई जाती हैं। इसी तर्ज पर राज्य को बड़े पैमाने पर राजस्व देने वाली शराब दुकानों में भी मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री की तस्वीरें लगाई जानी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि जब अन्य योजनाओं में जनप्रतिनिधियों की तस्वीरें अनिवार्य रूप से प्रदर्शित होती हैं, तो राजस्व देने वाले इस प्रमुख माध्यम में भी ऐसा होना चाहिए। आवेदन में आवेदक के हस्ताक्षर मौजूद हैं, हालांकि संबंधित प्रभारी अधिकारी के नाम और हस्ताक्षर का कॉलम अभी खाली है और शिविर की तारीख भी दर्ज नहीं की गई है।
Read more :- जयसिंह अग्रवाल के निवास पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव,केंद्र एवं राज्य सरकार पर साधा निशाना









