केंदई नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: दो की मौके पर मौत,पांच घायल,दो की हालत गंभीर

Must Read

केंदई नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: दो की मौके पर मौत,पांच घायल,दो की हालत गंभीर

नमस्ते कोरबा : केंदई नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना मोरगा चौकी अंतर्गत झरना मोड़ के पास गुरुवार रात करीब 12 बजे हुई, जहां दो कारों के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद कारों के एयरबैग भी खुल गए, जिससे आगे बैठे कुछ लोगों की जान बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस व 112 को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मोरगा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।

सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से पोड़ी उपरोड़ा स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

Read more :- *श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने ली श्रम विभाग की मैराथन समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश*

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,760SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

महापौर के 16 महीने के रिपोर्ट कार्ड पर विपक्ष के पार्षदों का पलटवार,कहा दावों से अलग है शहर की हकीकत,

महापौर के 16 महीने के रिपोर्ट कार्ड पर विपक्ष के पार्षदों का पलटवार,कहा दावों से अलग है शहर की...

More Articles Like This

- Advertisement -