पंडित रविशंकर शुक्ला नगर के युवाओं ने शुरू किया कोरोना हेल्प ग्रुप

Must Read

नमस्ते कोरबा :;नमस्ते कोरबा ::बढ़ते कोरोना संक्रमण के दौरान कुछ लोग मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं। पंडित रविशंकर शुक्ल नगर के युवाओं ने वार्ड पार्षद अब्दुल रहमान के नेतृत्व में वार्ड के लिए एक कोरोना हेल्प ग्रुप शुरू किया है जिसमें यदि किसी संक्रमित के स्‍वजन को अस्पताल में बेड, प्लाज्मा, ऑक्सीजन या कहीं जाने के लिए एंबुलेंस आदि की जरूरत होती है तो इस ग्रुप के लोग एक-दूसरे की मदद के लिए मैसेज का आदान-प्रदान करते हैं। इसके बाद ग्रुप में शामिल लोग जरूरतमंदों की मदद करने में जुट जाते हैं। तत्काल ही संबंधित अस्पताल, व्यक्ति, एंबुलेंस चालक, ऑक्सीजन निशुल्क देने वाले का नंबर शेयर कर दिया जाता है. जिससे कि संबंधित व्यक्ति की मदद हो सके एवं किसी के प्राण बच सकें इसी उद्देश्य से इन युवाओं ने सेवा भाव के तहत इस कार्य को शुरू किया.

पंडित रविशंकर शुक्ल नगर एवं आसपास के कोरोना संक्रमित परिवार इन नंबरों पर फोन कर किसी भी प्रकार की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं. आप 24 घंटे इन नंबरों पर फोन कर सकते हैं.
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB से की चर्चा”

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB...

More Articles Like This

- Advertisement -