Sunday, February 22, 2026

कोविड-19 शिक्षा विभाग द्वारा जन जागरूकता अभियान

Must Read

नमस्ते कोरबा::कोविड-19- शिक्षा विभाग द्वारा जन जागरूकता अभियान
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए हमारे प्रेरणा स्त्रोत सम्मानीय जिला शिक्षा अधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा विभाग कोरबा द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 07/05/2021 शाम 5:00 बजे वर्चुअल वेबैक्स मीटिंग के माध्यम से कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सम्मानीय सुश्री मोनिका पाठक (योगाचार्य पंतजलि योग शिक्षक बिलासपुर महाविद्यालय)
विशिष्ट अतिथि- आदरणीय डॉ एच आर प्रसाद ( नेत्र विशेषज्ञ प्रसाद नेत्रालय कोरबा)
डॉक्टर अनिल कश्यप( कृषि वैज्ञानिक ,कृषि महाविद्यालय मुंगेली)
श्री पीके आदित्य- प्राचार्य( शासकीय उच्चतर
माध्यमिक विद्यालय सिवनी जिला जांजगीर चांपा)
आयोजक- डॉ. श्रीमती निरुपमा तिवारी -प्राचार्य( शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय balco
प्रभारी शिक्षक -श्रीमती उर्मिला Rathore व्याख्याता, भौतिक शास्त्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय balco , जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी श्री पीयूष पांडेय एंव विद्यालय के समस्त स्टाफ तथा छात्राओं की उपस्थिति में बड़े ही जोश एवं उत्साह के साथ संस्था की प्राचार्य डॉ श्रीमती निरुपमा तिवारी मैडम द्वारा अतिथियों के स्वागत से कार्यक्रम को आरंभ करते हुए आयोजित किया गया जिसमें मोनिका मैडम द्वारा योगा को प्राथमिकता देते हुए पारिवारिक प्रेम भावना पर बल दिया गया वहीं दूसरी ओर डॉ एच आर प्रसाद सर द्वारा कोविड-19 से संबंधित महत्वपूर्ण बातों को बताते हुए बच्चों एवं शिक्षकों की समस्याओं का भी समाधान किया गया
श्री पीके आदित्य सर द्वारा कविता के माध्यम से कोरोनावायरस पर अपने विचार व्यक्त कर कोविड-19 संबंधी सावधानी और सतर्कता के प्रति सचेत किया गया

Covid-19 – शिक्षा विभाग द्वारा- जन जागरूकता कोविड-19 शिक्षा विभाग जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत वर्चुअल मीटिंग, व्हाट्सएप के माध्यम से, फोन के माध्यम से ,चेन बनाकर ,स्टेप वन -जिसके अंतर्गत शिक्षकों द्वारा 5 बच्चों को फोन के माध्यम से जागरूक करना फिर वही 5 बच्चे अपने कांटेक्ट लिस्ट में से 5-5 अन्य लोगों को कोविड-19 से संबंधित सावधानियां एवं सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराएंगे जिससे यह जन जागरूकता अभियान सफल एवं प्रभावी रूप प्राप्त कर सके ऐसा हम सभी शिक्षकों का प्रयास है

कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती उर्मिला राठौर व्याख्याता द्वारा एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती इंदु प्रसाद व्याख्याता द्वारा किया गया।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

BNI बिलेनियर 2026 की प्रथम वर्षगांठ: जश्न रिसॉर्ट में जुटे उद्यमी,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि

BNI बिलेनियर 2026 की प्रथम वर्षगांठ: जश्न रिसॉर्ट में जुटे उद्यमी,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि नमस्ते कोरबा :- ...

More Articles Like This

- Advertisement -