Tuesday, February 3, 2026

संडे स्पेशल : कोरबा के दीवारों पर उतरे 90 के दशक के सुपर हीरो, सौंदर्यीकरण के साथ स्वच्छता का सशक्त संदेश

Must Read

संडे स्पेशल : कोरबा के दीवारों पर उतरे 90 के दशक के सुपर हीरो, सौंदर्यीकरण के साथ स्वच्छता का सशक्त संदेश

नमस्ते कोरबा :- शहर के सौंदर्यीकरण को एक नया और आकर्षक रूप देते हुए नगर निगम ने ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग की दीवारों को रंगों से जीवंत कर दिया है। इस अनोखी पहल के तहत 90 के दशक के लोकप्रिय सुपर हीरो एक बार फिर शहर की सड़कों पर नजर आने लगे हैं। दीवारों पर बनाए गए यह जीवंत चित्र राहगीरों का ध्यान खींच रहे हैं और शहर को एक नई पहचान दे रहे हैं।

नगर निगम द्वारा कराए गए इस सौंदर्यीकरण कार्य में जहां एक ओर 90 के दशक के सुपर हीरो उकेरे गए हैं, वहीं दूसरी ओर अवेंजर्स और स्पाइडर-मैन जैसे आधुनिक सुपर हीरो के चित्र भी बनाए गए हैं। इसके साथ ही जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों, रामायण के पात्रों और महापुरुषों के चित्रों को भी दीवारों पर दर्शाया गया है, जिससे यह पहल सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी खास बन गई है।

नगर निगम का यह प्रयोग न केवल शहर की सुंदरता बढ़ा रहा है, बल्कि लोगों को पुरानी यादों से भी जोड़ रहा है। खासकर 90 के दशक के सुपर हीरो बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी आकर्षित कर रहे हैं। लोग रुककर इन चित्रों को देख रहे हैं और शहर के बदलते स्वरूप की सराहना कर रहे हैं।

नगर निगम के अपर आयुक्त ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि सुपर हीरो के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश देना भी है। उन्होंने बताया कि नगर निगम कोरबा जिले को स्वच्छता के ऊंचे पायदान तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है और इस तरह के रचनात्मक प्रयोग लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में सहायक सिद्ध होंगे। शहर की दीवारों पर उभरे यह रंगीन चित्र अब कोरबा की नई पहचान बनते जा रहे हैं, जो सौंदर्य, संस्कृति और स्वच्छता के संदेश को एक साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

Read more :- कोरबा में मतदाता सूची से अल्पसंख्यक मतदाताओं को हटाने की साज़िश लोकतंत्र पर सीधा हमला : जयसिंह अग्रवाल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,430SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बाकी मोंगरा में आधी रात कोबरा का रेस्क्यू, 11 घंटे दहशत में रहा पूरा परिवार

बाकी मोंगरा में आधी रात कोबरा का रेस्क्यू, 11 घंटे दहशत में रहा पूरा परिवार नमस्ते कोरबा :- बाकीमोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This

- Advertisement -