जहां से चले थे हम.वहां से दो कदम और पीछे हो गए लॉकडाउन के 22 दिनों में मिले 20 हजार 293 संक्रमित 316 कोरोना मरीजों की मौत

Must Read

नमस्ते कोरबा विशेष::जिला कोरबा में लगाया गया लॉकडाउन बेअसर होता दिख रहा है अब जरूरी है कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए कोरबा जिला में कंप्लीट लॉकडाउन लगा कर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को अतिरिक्त सख्ती बरतनी होगी अन्यथा कोरबा जिला पूरे छत्तीसगढ़ में कोरोना का हॉटस्पॉट बन जाएगा.जिले में आज लॉकडाउन का आखरी दिन है जिसे राज्य सरकार ने 15 मई तक और बढ़ाया है अब यहां देखना होगा कि जिला कलेक्टर लॉकडाउन मैं कितनी सख्ती करते हुए किस प्रकार की छूट दे रही है जिले वासियों को जिससे कि कोरोना संक्रमण कम हो.

लॉकडाउन अवधि में देखने में यह आया कि जिला कलेक्टर के द्वारा दी गई छूट का लोगों ने भरपूर फायदा उठाया और जमकर लापरवाही बरती जिससे कि संक्रमण कम होने की बजाए बढ़ता ही गया अब जरूरी यह है कि अगर कोरोना के इस चैन को तोड़ना है तो जिला प्रशासन के साथ-साथ कोरबा के प्रत्येक व्यक्ति की भी जिम्मेदारी बनती है.
बता दें कि 12 अप्रैल से जिले में लॉक डाउन लगाया गया है. लॉक डाउन के पहले रोजाना करीबन 3 सौ संक्रमित मिल रहे थे, वहीं लॉक डाउन के बाद इनकी संख्या हजार से ऊपर पहुंच गई है. या यूं कहें कि 22 दिनों से लगे इस लॉक डाउन में संक्रमितों की संख्या कम होने के बजाए बढ़ने लगी है. ऐसे में लॉक डाउन का कितनी गंभीरता से पालन हो रहा है, इसका अंदाजा इन बढ़ते हुए आंकड़े से लगाया जा सकता है.

नमस्ते कोरबा समाचार आप सभी जिले वासियों से अपील करती है की कोरोना संक्रमण की इस चैन को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें कोरबा जिला के समस्त अधिकारी अपने स्तर पर प्रयासरत है लेकिन आपके सहयोग के बिना यह मुमकिन नहीं है हम आप सभी से हाथ जोड़कर विनती करते हैं की शासन द्वारा निर्धारित कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें एवं जिला प्रशासन का सहयोग कर एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें.

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB से की चर्चा”

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB...

More Articles Like This

- Advertisement -