Tuesday, February 17, 2026

एम.जे.एम. हॉस्पिटल में देश के नामी विशेषज्ञ डॉक्टरों की विशेष ओपीडी, किफायती दरों पर मिलेगा उच्च स्तरीय इलाज

Must Read

एम.जे.एम. हॉस्पिटल में देश के नामी विशेषज्ञ डॉक्टरों की विशेष ओपीडी, किफायती दरों पर मिलेगा उच्च स्तरीय इलाज

कोरबा। स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में कोरबा के लिए जनवरी 2026 एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है। शहर के सबसे किफायती और भरोसेमंद मीना जैन मेमोरियल (एम.जे.एम.) हॉस्पिटल में देश के प्रतिष्ठित सुपरस्पेशलिटी डॉक्टरों की विशेष ओपीडी सेवाएं शुरू की जा रही हैं। इससे कोरबा और आसपास के जिलों के मरीजों को अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रायपुर, नागपुर या अन्य महानगरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।

जनवरी 2026 में कोरबा को मिलेगी सुपरस्पेशलिटी चिकित्सा सेवाओं की बड़ी सौगात

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को उच्च स्तरीय विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं न्यूनतम खर्च में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। सुपरस्पेशलिटी डॉक्टरों की नियमित विज़िट से कैंसर, हृदय रोग, न्यूरो, किडनी, गैस्ट्रो, यूरोलॉजी, जॉइंट रिप्लेसमेंट और पेन मैनेजमेंट जैसी जटिल बीमारियों का परामर्श और उपचार कोरबा में ही संभव हो सकेगा।

जनवरी 2026 में प्रस्तावित सुपरस्पेशलिटी डॉक्टरों की विज़िट इस प्रकार है—

4 जनवरी: डॉ. निखिल जैन (पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ – नवकार हॉस्पिटल)

7 जनवरी: डॉ. प्रतीक धाबलिया (जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन – रामकृष्ण केयर)

7 जनवरी: डॉ. चारु शर्मा (गैस्ट्रोलॉजिस्ट – रामकृष्ण केयर)

9 जनवरी: डॉ. अमोल पडगांवकर (कैंसर विशेषज्ञ – अपोलो कैंसर सेंटर)

10 जनवरी: डॉ. राहुल जैन (यूरो सर्जन – अपोलो हॉस्पिटल)

10 जनवरी: डॉ. अमित जैन (न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन – आईएलएस हॉस्पिटल)

11 जनवरी: डॉ. महेंद्र सामल (कार्डियोलॉजिस्ट – अपोलो हॉस्पिटल)

11 जनवरी: डॉ. समर्थ शर्मा (गैस्ट्रोलॉजिस्ट – इलाईट हॉस्पिटल)

15 जनवरी: डॉ. नरेश देवांगन (न्यूरो सर्जन – लाइफ केयर)

16 जनवरी: डॉ. विनय कुमार (किडनी रोग विशेषज्ञ – अपोलो हॉस्पिटल)

24×7 इमरजेंसी व आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध

एम.जे.एम. हॉस्पिटल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, ऑपरेशन डिलीवरी, आईसीयू, आधुनिक जांच सुविधाएं और अनुभवी मेडिकल स्टाफ उपलब्ध है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उनका लक्ष्य कोरबा को गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र बनाना है।

अपॉइंटमेंट के लिए संपर्क करें—

मोबाइल: 94791 18941

पता: एम.जे.एम. हॉस्पिटल, नया बस स्टैंड, विशाल मेगामार्ट के सामने, टी.पी. नगर, कोरबा।

यह पहल निश्चित रूप से कोरबा सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया और सकारात्मक अध्याय साबित होगी।

Read more :- कोरबा में जश्न-ए-न्यू ईयर: उल्लास, आस्था और सुरक्षा के बीच नए साल 2026 का स्वागत

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन: *छत्तीसगढ़ी और बॉलीवुड सितारों ने रचा रंगारंग मंच, मंत्रमुग्ध करने वाली दी प्रस्तुतियाँ*

*पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन: *छत्तीसगढ़ी और बॉलीवुड सितारों ने रचा रंगारंग मंच, मंत्रमुग्ध करने वाली दी प्रस्तुतियाँ नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -