एल्डरमैन एस.मूर्ति ने एल्डरमैन निधि से दिया 1 लाख रुपए एवं 7 हजार का चेक

Must Read
नमस्ते कोरबा ::मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम और मरीजों के उपचार हेतु संबंधित आवश्यकताओं तथा जरूरतमंदों के लिए खाद्य सामग्री क्रय कर पूर्ति के लिए आर्थिक सहयोग हेतु जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया है। इसी तारतम्य में नगर पालिक निगम के एल्डरमैन एस.मूर्ति ने अपनी एल्डरमैन निधि से से 1लाख रुपए एवं 7 हजार का चेक निगम कोष में जमा करने की सहमति प्रदान की है। इस हेतु महापौर राजकिशोर प्रसाद को प्रेषित अपने सहमति पत्र में एल्डरमैन एस.मूर्ति ने कहा है कि प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा भी संक्रमण से निपटने हेतु हर संभव सहायता व सहयोग प्रदान किया जा रहा है। एल्डरमैन निधि की इस राशि से आक्सीमीटर, थर्मामीटर, खाद्य सामग्रियों की खरीदी में सहयोग होगा एल्डरमैन मूर्ति ने पूरे निगम क्षेत्र व जिलावासियों से अपील की है कि वे शासन-प्रशासन द्वारा संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों में अपनी सहभागिता दें तथा घर पर ही रहकर संक्रमण से बचें।
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से...

*मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता...

More Articles Like This

- Advertisement -