कोरबा जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ सदस्य और प्रतिष्ठित अधिवक्ता सी.के.शर्मा का निधन

Must Read

कोरबा जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ सदस्य और प्रतिष्ठित अधिवक्ता सी.के.शर्मा का निधन

नमस्ते कोरबा : कोरबा जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ सदस्य और प्रतिष्ठित अधिवक्ता सी.के.शर्मा का मंगलवार देर शाम ओजोन न्यूरो सेंटर में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही अधिवक्ता संघ, न्यायिक समुदाय और शहर के गणमान्यजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

श्री शर्मा ने अपने लंबे अधिवक्ता जीवन में विधि जगत में उल्लेखनीय पहचान बनाई। वे अपने गहन विधिक ज्ञान, सौम्य व्यवहार और निष्पक्ष दृष्टिकोण के लिए अधिवक्ताओं के बीच अत्यंत सम्मानित थे। कोरबा जिला अधिवक्ता संघ में वे लंबे समय तक सक्रिय रहे और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करते रहे।

जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “श्री सी.के. शर्मा का निधन अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक कर्मठ, सिद्धांतनिष्ठ और प्रेरणास्रोत अधिवक्ता थे, जिन्होंने न्याय और नैतिकता के मूल्यों को सदैव सर्वोपरि रखा। बड़ी संख्या में अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी और शुभचिंतक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके निवास पहुंच रहे हैं।

श्री शर्मा का अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर 12 बजे पोड़ी बहार मुक्तिधाम में किया जाएगा। अधिवक्ता संघ ने शोक संदेश जारी करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को यह गहन दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Read more :- बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा,गेंवरा रोड पैसेंजर और मालगाड़ी की टक्कर,देखें वीडियो

कोरबा का गौठान बना मौत का मैदान,जेसीबी से हटाई जा रही थीं गायों की लाशें

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम

माँ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा में हवन-पूर्णाहुति के साथ शारदीय नवरात्रि पर विराम प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय...

More Articles Like This

- Advertisement -