लाकडाउन उल्लंघन पर आज भी हुई कार्यवाही(विभिन्न जोनों में लाकडाउन उल्लंघन करने वालों पर लगाया गया 5000 रूपये का अर्थदण्ड)

Must Read

नमस्ते कोरबा ::लाकडाउन के उल्लंघन पर नगर निगम कोरबा द्वारा कड़ी नजर रखते हुए उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। आज भी निगम के कोसाबाड़ी, टी.पी.नगर, दर्री, बालको व सर्वमंगला जोनांतर्गत लाकडाउन उल्लंघन पर कार्यवाही करते हुए पुलिस प्रशासन के सहयोग से निगम अमले ने 5000 रूपये का अर्थदण्ड लगाया तथा उन्हें लाकडाउन का पालन करने के लिए कड़ी हिदायत दी।
लाकडाउन के दौरान दुकान खोलने एवं निर्धारित समय के पश्चात फल, सब्जी का विक्रय कर लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर आज भी कार्यवाही करते हुए अर्थदण्ड लगाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोसाबाड़ी जोन में 500 रूपये, टी.पी.नगर जोन में 800 रूपये, दर्री जोनांतर्गत 2000 रूपये, बालको जोन में 1200 रूपये, सर्वमंगला जोनांतर्गत 500 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया तथा कड़ी हिदायत दी गई कि यदि दोबारा उनके द्वारा लाकडाउन का उल्लंघन किया जाता है तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।   

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बालको में श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना

बालको में श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -