Korba breaking : कोरबा के शिवाजी नगर वार्ड में दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक पर हमला

Must Read

Korba breaking : कोरबा के शिवाजी नगर वार्ड में दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक पर हमला

नमस्ते कोरबा : शिवाजी नगर वार्ड के राठौर स्ट्रीट मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई जब दो युवकों ने किराए के मकान देखने के नाम पर एक घर में घुसकर वहां अकेले मौजूद युवक पर हमला कर लूट का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार घटना के समय पीड़ित युवक घर में अकेला था। आरोपियों ने किसी नुकीली वस्तु से वार कर उसे घायल कर दिया और घर में रखे सामान की तलाशी लेने लगे। कुछ सामान लेकर आरोपी फरार हो गए, हालांकि लूटे गए सामान की वास्तविक जानकारी अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

घायल युवक ने साहस का परिचय देते हुए किसी तरह घर से बाहर निकलकर पास के पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। पड़ोसियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की है। फिलहाल पुलिस ने इलाके में संदिग्ध युवकों की तलाश तेज कर दी है।

Read more :- कांग्रेस पार्टी का वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का शुभांरभ कोरबा विधानसभा के निहारिका, कोसाबाड़ी मार्ग पर

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा। विजयादशमी के पावन...

More Articles Like This

- Advertisement -