महाष्टमी पर भक्तिभाव से हुई महागौरी की पूजा, मां सर्वमंगला मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Must Read

महाष्टमी पर भक्तिभाव से हुई महागौरी की पूजा, मां सर्वमंगला मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

नमस्ते कोरबा। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मंगलवार को महाष्टमी पर मां महागौरी की पूजा-अर्चना वैदिक विधि विधान के साथ संपन्न हुई। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। मां सर्वमंगला मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन अनुष्ठान हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कीं। दोपहर बाद कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने माता के प्रसाद का लाभ लिया।

इस वर्ष शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से प्रारंभ हुआ था। महाष्टमी मंगलवार को तथा नवमी बुधवार को मनाई जा रही है, वहीं गुरुवार को दशमी पर रावण दहन का आयोजन होगा। इसी क्रम में महाष्टमी पर विशेष पूजा-पाठ और हवन अनुष्ठान का आयोजन किया गया।

शहर के मां सर्वमंगला मंदिर में भी राजपुरोहित नमन पांडे ने अपने परिवार सहित अष्टमी की पूजा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन अनुष्ठान किया। मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और दोपहर बाद भोग-भंडारे का आयोजन हुआ। पूरे शहर में देवी मंदिरों और विभिन्न पूजा समितियों की ओर से कन्या भोज व प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। मां दुर्गा के जयकारों से मंदिर और पंडाल गूंज उठे। श्रद्धालु आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में पहुंचकर माता की आराधना में शामिल हुए।

Read more :- नवरात्रि पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

अर्धनिर्मित मल्टिप्लेक्स के पास पिकअप में लोड कर ले गए बिजली का खम्भा,वीडियो वायरल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,910SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक के आगमन को लेकर विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में बनी रणनीति

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक के आगमन को लेकर विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में बनी...

More Articles Like This

- Advertisement -