घंटाघर ओपन थिएटर में पहली बार नगर निगम आयोजित कर रहा है भव्य रामलीला एवं रावण दहन

Must Read

घंटाघर ओपन थिएटर में पहली बार नगर निगम आयोजित कर रहा है भव्य रामलीला एवं रावण दहन

नमस्ते कोरबा :- नगर पालिक निगम कोरबा के इतिहास में पहली बार घंटाघर ओपन थिएटर में भव्य रामलीला और दशहरा मेला का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन होगा आयोजन, बनारस की प्रसिद्ध रामलीला मंडली देगी प्रस्तुति

इस भव्य आयोजन की जानकारी कोरबा प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी गई। इसमें कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत, कार्यक्रम संयोजक अशोक चावलानी और भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि इस रामलीला के माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के जीवन की झांकी दिखाने और नई पीढ़ी को उनकी जीवन लीला से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है।

संयोजक अशोक चावलानी ने कहा कि इस आयोजन के लिए बनारस की प्रसिद्ध रामलीला मंडली को आमंत्रित किया गया है, जो प्रतिदिन प्रभु श्रीराम की लीलाओं का जीवंत मंचन करेगी। कार्यक्रम के अंतिम दिन 2 अक्टूबर को भव्य दशहरा उत्सव के तहत रावण दहन का आयोजन भी धूमधाम से किया जाएगा।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, पार्षद नरेंद्र देवांगन, निगम अधिकारी अखिलेश शुक्ला, पवन वर्मा, चेम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष योगेश जैन, आरिफ खान, रुक्मणि नायर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Read more :- कॉलोनी के बीचों बीच पहुंचा अहिराज सांप, लोगों ने कहा दिखता सुंदर हैं पर देख कर डर भी लगता हैं

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने जैन स्वाध्याय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का किया लोकार्पण*

*उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने जैन स्वाध्याय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का किया लोकार्पण* नमस्ते कोरबा। नगर विधायक एवं...

More Articles Like This

- Advertisement -