गोपालपुर के पास दो ट्रक भिड़े, चालक गंभीर रूप से घायल

Must Read

गोपालपुर के पास दो ट्रक भिड़े, चालक गंभीर रूप से घायल

नमस्ते कोरबा : गोपालपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास रविवार रात करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार रखड़ से भारी सामान लेकर जा रहा एक ट्रक, कंट्रोल खो बैठा और सामने से आ रहे पंजाब के ट्रक से जोरदार टकरा गया।

हादसे की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक का केबिन पूरी तरह पिचक गया। ट्रक चालक के दोनों पैर फंस गए और वह अंदर ही बुरी तरह दब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराई और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराया।

Read more : एनएसयूआई प्रदेश महासचिव विशाल राजपूत ने दी शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्वमंगला मंदिर में की पूजा अर्चना,जिले और प्रदेशवासियों के खुशहाली और समृद्धि की कामना की 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा। विजयादशमी के पावन...

More Articles Like This

- Advertisement -