
इसी कड़ी में जिला कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल के निर्देश पर आज कटघोरा की अनुविभागीय दंडाधिकारी श्रीमती सूर्यकिरण तिवारी अपनी टीम के साथ कटघोरा तहसील के दर्री स्थित कोविड कंटेन्मेंट जोन पहुंची हुई थी. यहां उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से विस्तार से चर्चा करते हुए मरीजो के सम्बंध में जानकारी ली. इस दौरान एसडीएम ने लॉक डाउन तोड़कर क्षेत्र के आसपास घूम रहे लोगो पर गहरी नाराजगी जाहिर की. एसडीएम ने दर्री थाना के प्रभारी को ऐसे लापरवाह लोगो के खिलाफ सख्त कानूनी और चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए. एसडीएम ने लोगो से अपील की है कि कोरोना से निबटने में प्रशासन का सहयोग करे साथ ही स्वयं और परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के दौरान घरों से बेवजह बाहर ना निकले









