Tuesday, February 17, 2026

कोरबा में संविदा कुप्रथा के विरोध में NHM कर्मियों ने किया पुतला दहन,अनुशासनात्मक कार्रवाई के नोटिस की प्रतियां जलाकर कर्मचारियों ने आक्रोश व्यक्त किया

Must Read

कोरबा में संविदा कुप्रथा के विरोध में NHM कर्मियों ने किया पुतला दहन,अनुशासनात्मक कार्रवाई के नोटिस की प्रतियां जलाकर कर्मचारियों ने आक्रोश व्यक्त किया

नमस्ते कोरबा : छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ की कोरबा इकाई ने आज संविदा कुप्रथा और राज्य शासन की दमनकारी नीतियों के खिलाफ़ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर कर्मचारियों ने संविदा व्यवस्था का पुतला फूँका। इसके साथ ही उच्च कार्यालय से हाल ही में प्राप्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के नोटिस की प्रतियां भी जलाकर कर्मचारियों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार चाहे कितनी भी कठोर कार्रवाई कर ले, इस बार आंदोलन केवल आश्वासन पर नहीं रुकेगा। कर्मचारियों ने साफ कहा कि अब केवल आदेश चाहिए, आधे-अधूरे वादे स्वीकार्य नहीं होंगे। संघ ने इस संघर्ष को “आर-पार की लड़ाई” करार देते हुए चेतावनी दी कि जब तक उनकी माँगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

धरना स्थल पर छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी अपनी टीम सहित विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कोरबा ज़िले की हड़ताल की अब तक की गतिविधियों की जानकारी ली और आंदोलनकारियों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर कोरबा इकाई ने यह भरोसा दिलाया कि जिले के सभी कर्मचारी अपनी प्रांतीय टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस संघर्ष को अंजाम तक पहुँचाएँगे।

कर्मचारियों का कहना है कि संविदा व्यवस्था स्वास्थ्य सेवाओं को अस्थिर और असुरक्षित बनाती है। वर्षों से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें नियमितीकरण और स्थायी सुरक्षा नहीं दी जा रही। यही कारण है कि अब आंदोलन और तेज़ करने की रणनीति तैयार की जा रही है।

Read more :- Weekend special : सोशल मीडिया का शनिवार लाइक्स और शेयर से आगे की दुनिया

शासकीय आयुर्वेद औषधालय में फन फैलाए बैठा था कोबरा,जितेंद्र सारथी ने किया सफल रेस्क्यू

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल*

*बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल* नमस्ते कोरबा : वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम...

More Articles Like This

- Advertisement -