भव्य डोम में सजेगा बाबा श्याम का अलौकिक दरबार,30 अगस्त को आयोजित 11वें श्री श्याम अखाड़ा की तैयारियां जोरों पर

Must Read

भव्य डोम में सजेगा बाबा श्याम का अलौकिक दरबार,30 अगस्त को आयोजित 11वें श्री श्याम अखाड़ा की तैयारियां जोरों पर

नमस्ते कोरबा। ग्राम बुंदेली में 30 अगस्त को आयोजित होने जा रहे 11वें श्री श्याम अखाड़ा की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए आयोजन समिति ने 25 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में एक भव्य डोम का निर्माण कराया है। इसमें लगभग 5 हजार श्रद्धालु एक साथ बैठकर भजन संध्या का आनंद ले सकेंगे।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बाबा श्री श्याम के अलौकिक दरबार को विशेष रूप से सजाया जाएगा। मंच की भव्यता और श्रद्धा का वातावरण भक्तों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बनेगा। भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पार्किंग, बैठने, पेयजल और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है।

भजन संध्या के दौरान बाबा श्याम के भजनों की धुन में सभी भक्त झूम उठेंगे। इस अवसर पर फूलों की होली भी खेली जाएगी, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगा।

समिति ने श्री श्याम रसोई की भी व्यवस्था की है, जहां सभी श्रद्धालु बिना किसी भेदभाव के प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। आयोजन समिति का कहना है कि यह अखाड़ा न सिर्फ आध्यात्मिक संगम होगा, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश भी देगा।

स्थानीय ग्रामीणों से लेकर दूर-दराज़ से आने वाले भक्तों तक सभी इस भव्य आयोजन के गवाह बनेंगे। श्रद्धालुओं में 11वें श्री श्याम अखाड़ा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। 30 अगस्त को ग्राम बुंदेली में होने वाले इस आयोजन में हजारों की संख्या में बाबा श्याम के भक्तों के शामिल होने की संभावना है।

Read more :- 11वां श्री श्याम अखाड़ा महोत्सव,भक्ति और सेवा का संगम बनेगा बुंदेली का दरबार

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा। विजयादशमी के पावन...

More Articles Like This

- Advertisement -