कोरबा में हरितालिका तीज की धूम, बाजारों में उमड़ा श्रद्धा और उत्साह

Must Read

कोरबा में हरितालिका तीज की धूम, बाजारों में उमड़ा श्रद्धा और उत्साह

नमस्ते कोरबा : कोरबा के बाजारों में मंगलवार को हरितालिका तीज के अवसर पर सुबह से ही खरीदारी का माहौल देखने को मिला। महिलाएं श्रृंगार सामग्री, पूजा-सामग्री और मिठाई की दुकानों पर जुटीं। सजी-धजी गलियों में त्यौहार का रंग साफ झलक रहा था। मुख्य चौक-चौराहों से लेकर गलियों तक गुझिया, मिठाई और श्रृंगार की दुकानों की रौनक ने पर्व की खुशियाँ बढ़ा दी।

हरितालिका तीज के अवसर पर विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं, कई कुंवारी कन्याएं उत्तम वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत करती हैं। इस वर्ष कई पुरुष भी अपनी पत्नियों के साथ व्रत रखकर इस पर्व की भावना को और मजबूत कर रहे हैं।

पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन माता पार्वती ने कठोर तपस्या कर भगवान शिव को अपने जीवनसाथी के रूप में प्राप्त किया था। यही कारण है कि हरितालिका तीज स्त्री-शक्ति, श्रद्धा और अटूट प्रेम का प्रतीक बन गया है। बाजारों में त्योहार की रौनक और लोगों की भक्ति ने इस पर्व को कोरबा में और भी खास बना दिया।

Read more :- त्याग तपस्या और हौसले की मिसाल,साइकिल से 7 राज्यों की यात्रा पूरी कर कोरबा पहुँचे मध्यप्रदेश के  जितेंद्र झा

*उद्योग मंत्री श्री देवांगन के विशेष प्रयास से कोरबा में एल्युमिनियम पार्क का मार्ग प्रशस्त, ज़मीन हस्तांतरित हेतु जनरेशन कंपनी की बोर्ड से मिली हरी झंडी*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बालको में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन

बालको में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन नमस्ते कोरबा - युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने...

More Articles Like This

- Advertisement -