Sunday, February 15, 2026

सरकार को वादों की याद दिलाने,मंत्रियों के मुखौटे पहन सड़क पर उतरे एनएचएम कर्मी

Must Read

सरकार को वादों की याद दिलाने,मंत्रियों के मुखौटे पहन सड़क पर उतरे एनएचएम कर्मी

नमस्ते कोरबा : छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटा हुआ है। हड़ताल के चौथे दिन स्वास्थ्यकर्मियों ने विरोध का अनोखा और रचनात्मक तरीका अपनाया, जिसने सबका ध्यान खींचा।

हड़ताल स्थल पर जुटे कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री और प्रदेश सरकार के मंत्रियों के मुखौटे पहनकर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने मशहूर गीत “क्या हुआ तेरा वादा” पर नृत्य कर सरकार को उनके अधूरे वादों की याद दिलाई। यह प्रदर्शन आक्रोश से अधिक प्रतीकात्मक और रचनात्मक विरोध का संदेश देता नजर आया।

कर्मचारियों ने सरकार को ‘सदबुद्धि’ देने के लिए हवन भी किया। इसमें शामिल होकर सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रार्थना की कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करे और समाधान निकाले। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल की सबसे बड़ी मांग है,संविदा पर वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किया जाए। इसके अलावा वेतन वृद्धि, अनुकंपा नियुक्ति और भत्तों सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर वे आंदोलनरत हैं।

हड़ताल का सीधा असर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर बड़े अस्पतालों तक कई जगह सेवाएं बाधित हो गई हैं, जिससे आम जनता को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। कर्मचारी संघ का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे आंदोलन जारी रखेंगे। वहीं उन्होंने सरकार से जल्द बातचीत कर समाधान निकालने की अपील भी की है।

Read more :- Korba breaking : मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के नाम खून से लिखा हक का खत,संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने लाल परिधान और लहू से लिखा विरोध

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का मोर्चा,अनिश्चितकालीन हड़ताल से बढ़ी परेशानी

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,450SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

महाशिवरात्रि पर कनकी के पास भीषण जाम, वाहनों की लंबी कतार,

महाशिवरात्रि पर कनकी के पास भीषण जाम, वाहनों की लंबी कतार, नमस्ते कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की...

More Articles Like This

- Advertisement -