Sunday, August 17, 2025

अब हवा भी टैक्स पर,अशोका वाटिका में घूमना जेब पर भारी,सैर,व्यायाम और बच्चों का खेल भी निगम की वसूली की चपेट में

Must Read

अब हवा भी टैक्स पर,अशोका वाटिका में घूमना जेब पर भारी,सैर,व्यायाम और बच्चों का खेल भी निगम की वसूली की चपेट में

नमस्ते कोरबा : शहर का दिल कहे जाने वाला अशोका वाटिका अब *महंगी सैरगाह* बन गया है। नगर निगम ने यहां आने-जाने वाले हर नागरिक से 10 से 20 रुपए तक का टिकट वसूलने का फरमान सुना दिया है, और साथ में वाहन पार्किंग के नाम से अलग शुल्क वसूली होगी। यानी अब सुबह की सैर से लेकर शाम की ताज़ी हवा तक,सबकी कीमत तय हो गई है।

अब तक लोग बिना किसी शुल्क के हरियाली और खुली हवा का आनंद लेते थे। लेकिन निगम के इस फैसले ने आम जनता की जेब और भी ढीली कर दी है। रोज़ाना सैकड़ों लोग पार्क में टहलने,व्यायाम करने और बच्चों को खेलने लाते हैं, अब उन्हें हर बार एंट्री पर टिकट देना होगा।

नगर निगम में कांग्रेस पार्षद,नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने नगर निगम के इस फैसले का कड़ा विरोध किया है, उन्होंने बताया कि कांग्रेस शासन काल में तत्कालीन कोरबा विधायक,राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के द्वारा शहर वासियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अशोक वाटिका का निर्माण करवाया गया था,

अशोक वाटिका की भव्यता और निर्माण को देखकर शहर वासियों का रुझान अशोक वाटिका में बड़ा और प्रतिदिन सुबह शाम बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने और मनोरंजन के लिए आने लगे थे,कृपाराम साहू ने अशोक वाटिका में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने पर शुल्क लगाने को नगर निगम की तानाशाही रवैया बताया है,

लेकिन अब नगर निगम प्रशासन द्वारा टिकट लगाए जाने पर शहरवासियों ने इस फैसले को जनता के साथ नाइंसाफी बताते हुए कड़ा विरोध जताया है। लोगों का कहना है कि सुविधाएं बढ़ाने की बजाय निगम जनता पर नया बोझ डाल रहा है। नागरिकों ने तंज कसा,क्या अब हरियाली और हवा का आनंद लेने पर भी टैक्स देना पड़ेगा?

लोगों का कहना है कि जब बिजली, पानी और टैक्स के नाम पर पहले ही जेब हल्की हो रही है, तो अब ताज़ी हवा और सैर-सपाटा भी पैसे से मिलेगी। कई नागरिकों ने चुटकी लेते हुए कहा,लगता है अब सांस लेने के लिए भी मीटर लगाना बाकी है। निगम का कहना है कि पार्क की सफाई, सुरक्षा और रखरखाव के लिए टिकट व्यवस्था जरूरी है। लेकिन नागरिकों का सवाल है,सफाई और रखरखाव तो नगर निगम की जिम्मेदारी है,उसका बोझ जनता पर क्यों डाला जा रहा है?

Read more :- निर्मला स्कूल में स्वतंत्रता दिवस: देशभक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि

*कोरबा में आजादी की 78वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास और उमंग के माहौल में संपन्न,उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली*

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मंत्री और महापौर नूरा कुश्ती का खेल बंद करें, अशोक वाटिका की निविदा कराएं निरस्त,नत्थूलाल यादव जिला कांग्रेस अध्यक्ष

मंत्री और महापौर नूरा कुश्ती का खेल बंद करें, अशोक वाटिका की निविदा कराएं निरस्त,नत्थूलाल यादव जिला कांग्रेस अध्यक्ष नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -