सिद्ध बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, नागपंचमी पर 500 फीट ऊंचे पहाड़ पर चढ़े हजारों श्रद्धालु

Must Read

सिद्ध बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, नागपंचमी पर 500 फीट ऊंचे पहाड़ पर चढ़े हजारों श्रद्धालु

नमस्ते कोरबा :- कोरबा जिले में नागपंचमी का पर्व आस्था और श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर जिले भर में नाग देवता की पूजा-अर्चना की गई और उन्हें दूध अर्पित कर विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न किए गए।

विशेष आयोजन कोरबा मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत मुकुंदपुर में स्थित सिद्ध बाबा के पहाड़ पर देखने को मिला। 500 फीट ऊंचे इस धार्मिक स्थल पर नागपंचमी के दिन हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य मेले का आयोजन किया गया।

भोर से ही श्रद्धालुओं का सैलाब पहाड़ की चोटी तक पहुंचने के लिए उमड़ पड़ा। भक्तजन सिद्ध बाबा के दर्शन कर अपने और अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना करते नजर आए।

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, सिद्ध बाबा के दरबार में जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से मुराद मांगता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।

आयोजन को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की अहम भूमिका रही। सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सफाई के साथ मेले में धार्मिक उत्साह और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Read more :- चालाक चोरनी या संगठित गिरोह? कैमरे में कैद हुई SBI के मुख्य ब्रांच से महिला के साथ 40 हजार की उठाई गिरी की वारदात

नाग पंचमी के दिन घर के कमरे में आया कोबरा, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यु

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

32 साल की परंपरा, शिवाजी नगर में गरबा का रंगारंग आगाज

32 साल की परंपरा, शिवाजी नगर में गरबा का रंगारंग आगाज नमस्ते कोरबा :- शारदीय नवरात्रि के पहले दिन शिवाजी...

More Articles Like This

- Advertisement -