डबल इंजन की सरकार में कोरबा पहले मूसलाधार बारिश में हुआ जलमग्न : निगम नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू

Must Read

डबल इंजन की सरकार में कोरबा पहले मूसलाधार बारिश में हुआ जलमग्न : निगम नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू

नमस्ते कोरबा : नगर पालिक निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने नगर निगम की तैयारी और दावों पर सवाल खड़े किये हैं श्री साहू ने कहा है कि कोरबा में मानसून की पहली बारिश से ही कोरबा के सभी 67 वार्डों में लोगों को परेशानी हुई है। कई स्थानों पर घर और दुकानों में गंदा पानी घुस गया जिससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

वहीं कई स्थानों एवं कॉलोनी व मुख्य मार्ग में भरी हुई नालियों और सीवर की गंदगी से लोगों को परेशान होना पड़ा है। श्री साहू ने बताया कि बरसात की पहली पानी से सड़कों पर पानी भर गया जिससे राहगीर घण्टों तक जाम में फंसे रहे। वहीं कामकाजी लोग समय पर कार्य स्थल नहीं पहुॅंच पाये।

कोरबा के कई परिवार घर में पानी भर जाने से अपने जरुरत के सामानों को बाहर निकाल कर दूसरे सुरक्षित स्थान पर नहीं ले जा सके जिससे कई परिवार को भारी नुकसान एवं परेशानी उठाना पड़ा है। एक ओर निगम के अधिकारी और महापौर बरसात के पहले से ही क्षेत्र का दौरा कर क्षेत्र के नाली-नाला और पानी निकासी के साधनों को लेकर दावा किया गया कि निगम क्षेत्र में सब कुछ ठीक कर लिया गया है।

Read more :- कोरबा ब्रेकिंग : कोरबा में लगातार बारिश का असर,2 फीट खोलने पड़े दर्री डेम के 2 गेट

कोरबा में आफत की मूसलाधार बारिश,पूरा शहर हुआ जलमग्न,जगह-जगह जलभराव,लोग हुए परेशान,वीडियो में देखिए शहर की स्थिति

 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मंत्री लखन लाल देवांगन का बड़ा बयान: 10 दिन में शुरू होगा सोनालिया अंडरपास का काम,15 अक्टूबर के बाद सड़क निर्माण और मरम्मत के...

मंत्री लखन लाल देवांगन का बड़ा बयान: 10 दिन में शुरू होगा सोनालिया अंडरपास का काम,15 अक्टूबर के बाद...

More Articles Like This

- Advertisement -