कोरबा में इमली छापर चौक पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए 11 मकानों को तोड़ने का काम शुरू किया प्रशासन ने

Must Read

कोरबा में इमली छापर चौक पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए 11 मकानों को तोड़ने का काम शुरू किया प्रशासन ने

नमस्ते कोरबा : कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में इमली छापर चौक पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रशासन और कुसमुंडा प्रबंधन ने भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। शनिवार की सुबह प्रशासन ने 11 मकानों को तोड़ने का काम शुरू किया, जिसका शुरुआत में स्थानीय लोगों ने विरोध किया। हालांकि, प्रशासन की कड़ाई के बाद विरोध शांत हुआ और लोगों ने अपने मकानों से सामान निकालना शुरू कर दिया।

ओवरब्रिज निर्माण का काम बीते दो वर्षों से रुका हुआ था, जिसे अब प्रशासन ने गति देने का प्रयास किया है। इस संबंध में पूर्व में कई बार बैठकें हुई हैं और मुआवजे की मांग को लेकर विरोध भी हुआ था। ओवरब्रिज निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

गौरतलब है कि इमली छापर चौक पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए मकानों के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह काम जल्द ही पूरा किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था.

Read more :- कोरबा वनमंडल अंतर्गत लमरू रेंज में किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू: वन विभाग एवं नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी की संयुक्त पहल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर का मंत्री देवांगन पर तीखा हमला “जब ग्रामीण मदद मांगने पहुंचे थे तब हाथ खड़े कर दिए, अब उनके...

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर का मंत्री देवांगन पर तीखा हमला “जब ग्रामीण मदद मांगने पहुंचे थे तब हाथ...

More Articles Like This

- Advertisement -