उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने परिवार के साथ बागेश्वर धाम में की पूजा अर्चना, जिले और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

Must Read

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने परिवार के साथ बागेश्वर धाम में की पूजा अर्चना, जिले और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

नमस्ते कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन दो दिवसीय बागेश्वर धाम, मध्य प्रदेश के दौरे पर रहे।

मंगलवार को ज्येष्ठ माह के चौथा बड़ा मंगल के शुभ अवसर पर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने पूरे परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के साथ श्री श्री 1008 बागेश्वर धाम सरकार भगवान बालाजी के दर्शन लाभ कर पूजा अर्चना कर कोरबा जिले वासियों और प्रदेश वासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

मंदिर दर्शन के पश्चात उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार और सहयोगियों के साथ बागेश्वर धाम मंदिर में भगवान बालाजी की पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त कर रहा हूं। मैं यहां आकर धन्य हूं। मंदिर में की गई पूजा अर्चना हमें नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करती हैं।

इस दौरान मंत्री लखन लाल देवांगन के साथ उनके भाई कौशल देवांगन, भागवत देवांगन, वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद और युवा मोर्चा के जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन,भाजपा जिला कोरबा उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, निज सचिव नरेंद्र पाटनवार, मीडिया प्रभारी आकाश श्रीवास्तव, युवा मोर्चा के मंत्री वैभव शर्मा भी शामिल रहे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा। विजयादशमी के पावन...

More Articles Like This

- Advertisement -