पुलिस की कार्यवाही से रविवार शांत रहा झोराघाट पिकनिक स्थल

Must Read

पुलिस की कार्यवाही से रविवार शांत रहा झोराघाट पिकनिक स्थल

नमस्ते कोरबा :- कोरबा जिले के झोराघाट में पिछले रविवार को दस हजार लोगों की भीड़ के जुटने हंगामा की खबर सामने आई थी। जिसके बाद कटघोरा पुलिस का एक्शन देखने को मिला।

कोरबा के झोरा घाट पिकनिक स्थल में मनचले लड़कों व असामाजिक तत्व का मनोबल काफी बढ़ गया था, जिससे झोरा घाट पर पिकनिक मनाने व नहाने आए सभ्य परिवार व आमजन काफी परेशान थे, बीते सप्ताह ही बड़ी दुर्घटना हुई थी। जिसमें शराब के नशे मे दो बाईक आपस मे टकरा गई थी। और दो लोगों की मौत हो गई, उसके बाद से पुलिस एक्शन मोड पर आ गई और लगातार कार्यवाही कर रही।

अंजाम यह निकला कि इस रविवार को झोरा घाट काफी शांत नजर आया। जिला पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी व उनकी पुलिस टीम ने कमर कसते हुए पिकनिक स्पॉट झोराघाट मे निरिक्षण कर मनचले व असमाजिक तत्वो कि बदमासी को काबू करते हुए माहौल शांत करवाया,

पुलिस की कार्यवाही से पिकनिक मनाने आये परिवार वाले कभी संतुष्ट नजर आए कहा कि पुलिस की यह कार्यवाही सराहनीय है अन्यथा उपद्रवियों के चलते हम परिवार यहां अच्छे से समय भी नहीं बिता सकते थे।

वही पुलिस ने कहा अपराधियों पर लगाम लगाने और अपराध को कम करने के लिए जनता का सहयोग भी काफी जरूरी है। जनता के सहयोग के बिना पुलिस कुछ नहीं कर सकती है।

Read more :- घर के सामने गाली गलौज करने से रोकना महंगा पड़ा,लड़कों ने कर दी पिटाई

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,860SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा। विजयादशमी के पावन...

More Articles Like This

- Advertisement -