कोरबा ब्रेकिंग : गेवरा कोयला खदान में बड़ा हादसा, कोयला चोरी के दौरान दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

Must Read

कोरबा ब्रेकिंग : गेवरा कोयला खदान में बड़ा हादसा, कोयला चोरी के दौरान दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

नमस्ते कोरबा। कोरबा जिले की साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की गेवरा कोयला खदान में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हरदी बाजार और मुंडापार बाजार इलाके के तीन युवक कोयला चोरी के इरादे से खदान में घुसे थे, जहां हादसे का शिकार हो गए। इसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान 18 वर्षीय विशाल यादव और 24 वर्षीय धन सिंह कंवर के रूप में हुई है। घायल युवक का नाम साहिल धनवार (19 वर्ष) बताया गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही हरदी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना से जुड़ी सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Read more :- नगर के निहारिका क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन,पथ संचलन कर रहे स्वयंसेवकों पर भाजपा ने किया पुष्प वर्षा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कचरे की ट्रॉली में सफर, सफाई दीदियों की सुरक्षा भगवान भरोसे!महापौर ने दिए जांच के आदेश

कचरे की ट्रॉली में सफर, सफाई दीदियों की सुरक्षा भगवान भरोसे!महापौर ने दिए जांच के आदेश नमस्ते कोरबा :- शहर...

More Articles Like This

- Advertisement -