नगर निगम द्वारा फिर से MP नगर मे अतिक्रमण पर कार्यवाही

Must Read

नगर निगम द्वारा फिर से MP नगर मे अतिक्रमण पर कार्यवाही

नमस्ते कोरबा :- अतिक्रमण करने वालों के हौसले इस कदर बुलंद है कि बार-बार नगर निगम के द्वारा नोटिस देने के बावजूद भी अवैध रूप से ठेले और गुमटी लगाकर कार्य किया जा रहा है,

नगर निगम अतिक्रमण के दल के द्वारा विगत महीने महाराणा प्रताप नगर के मुख्य मार्ग से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण को हटाया गया था,लेकिन फिर से इस क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा ठेला लगाकर संचालन किया जाने लगा जिसकी शिकायत पर आज अतिक्रमण दल द्वारा अवैध रूप से काबिज ठेला जप्त किए गए,

अतिक्रमण प्रभारी विकास शुक्ला ने बताया कि इस क्षेत्र में पिछले महीने कार्यवाही की गई थी और लोगों को लगातार सूचित किया जा रहा था कि यहां फिर से व्यापार ना करें लेकिन कुछ लोगों के द्वारा फिर से अवैध रूप से ठेला लगाकर अतिक्रमण किया गया था जिसे आज उच्च अधिकारियों के निर्देश पर हटाया जा रहा है,

मुख्य मार्ग के दुकानों पर कार्यवाही कब

अब सवाल यहां यह उठता है कि नगर निगम के अधिकारियों को केवल अवैध रूप से लगाई जा रहे ठेला और गुमटी नजर आ रहे हैं, लेकिन सुभाष चौक से घंटाघर रोड के दोनों और दुकानों के व्यापारियों द्वारा पार्किंग की जगह पर सामान रखकर जो अवैध कब्जा किया जा रहा है उस पर कार्यवाही कब होगी, आपको बता दे कि इन दुकानों को पूर्व में नोटिस भी जारी किया गया था लेकिन किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई,सुभाष चौक के निकट दुकान के बरामदे में ठेले लगे हुए हैं उन्हें अभय दान क्यों,लोगों के मन में यह सवाल जरूर है कि नगर निगम चेहरा देखकर कार्यवाही कर रहा है,

Read more :- कोरबा के झोराघाट पिकनिक स्थल पर कटघोरा पुलिस की कार्यवाही

कोरबा नगर निगम ने बरसात से पहले नाली और नालों की सफाई का अभियान शुरू करेगा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कचरे की ट्रॉली में सफर, सफाई दीदियों की सुरक्षा भगवान भरोसे!महापौर ने दिए जांच के आदेश

कचरे की ट्रॉली में सफर, सफाई दीदियों की सुरक्षा भगवान भरोसे!महापौर ने दिए जांच के आदेश नमस्ते कोरबा :- शहर...

More Articles Like This

- Advertisement -